फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Unidentified accused stole several kilos of silver from wholesalers car in Umaria

MP News: उमरिया में अज्ञात आरोपियों ने थोक व्यापारी की गाड़ी से कई किलो चांदी उड़ाई, तफ्तीश में जुटी पुलिस

Mon, 06 Feb 2023 07:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 06 Feb 2023 07:49 PM IST
सार

उमरिया में सर्राफा कारोबारी के पास पहुंचे महाराषट्र के थोक व्यापारी की गाड़ी से बड़ी मात्रा में अज्ञात आरोपियों ने आभूषण चोरी कर लिए। गाड़ी में रखी कितनी चांदी चोरी की गई है इसका पता नहीं चल पाया है। लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
MP News Unidentified accused stole several kilos of silver from wholesalers car in Umaria
उमरिया कोतवाली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उमरिया जिले में सर्राफा कारोबारी के पास आए थोक व्यापारी की गाड़ी से बड़ी मात्रा में अज्ञात आरोपियों ने आभूषण पार कर दिए। आभूषण के रूप में गाड़ी में रखी कितनी चांदी चोरी की गई है, फिलहाल यह साफ नहीं हुआ है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक, करीब डेढ़ लाख के ऊपर की चांदी का चोरी होना बताया जा रहा है। हालांकि वारदात के बाद से ही पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, वहीं मुखबिरों को भी सक्रिय कर दिया गया है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि रविवार की दोपहर करीब 12 बजे हुई इस वारदात  के बाद फरियादी थोक व्यापारी अजीत सुभाष पाटिल (26) ने संबंधित कोतवाली में शिकायत भी दर्ज की है। उसके बाद अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला भी दर्ज किया गया है। फरियादी थोक व्यापारी पाटिल महाराष्ट्र के सांगली जिले के आटप्पडी थाना क्षेत्र के कोठूली गांव के रहने वाले हैं। थोक व्यापारी पाटिल मौजूदा समय में प्रदेश के डिंडोरी जिले में ठहरे हुए हैं।
विज्ञापन


विदित हो कि जनवरी महीने के शुरुआती हफ्ते में पाली थाना अंतर्गत रिटायर्ड कोल कर्मी की दोपहिया गाड़ी से भी अज्ञात बदमाशों ने पांच लाख के करीब नकदी उड़ा दी थी। महीने भर के अंदर ही बदमाशों ने फिर से जिले के दूसरे थाने में बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed