फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Uncle-nephew duped people in Chhindwara, accused of cheating one crore rupees, case registered

MP News: छिंदवाड़ा में चाचा-भतीजे ने लगाया लोगों को चूना, एक करोड़ रुपये की ठगी का आरोप, केस दर्ज

Tue, 14 Mar 2023 12:29 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 14 Mar 2023 12:29 PM IST
सार

छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव में चाचा-भतीजे ने मिलकर कई लोगों को बेवकूफ बनाया और एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी को अंजाम दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 
 

विज्ञापन
MP News: Uncle-nephew duped people in Chhindwara, accused of cheating one crore rupees, case registered
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव के शातिर चाचा-भतीजे ने मिलकर लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों को एक करोड़ रुपए की चपत लगा दी। कार की खरीदी-बिक्री के कारोबार का झांसा देकर दोनों ठगों ने रुपये लिए और चेक दिए। उनके चेक बाउंस हो चुके हैं। पीड़ितों ने धोखेबाज चाचा-भतीजे के खिलाफ कोर्ट में शिकायत की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि वार्ड नम्बर नौ निवासी आसिफ सिद्दीकी ने अपने भतीजे कादिर सिद्दीकी के साथ मिलकर पुरानी कार खरीदी। बिक्री के नाम पर मोगरे से 6.30 लाख, रोहित से 9.35 लाख रूपये, पूजा से छह लाख, मोहसिन खान से 31 लाख,  शेख वसीम से सात लाख, मोहम्मद अजीज से 4.40 लाख रुपये,  अजीज खान से सवा दो लाख, रितेश से 19.40 लाख रुपये, रहमत अली से पांच लाख, प्रेम बेसरे से एक लाख, अमजद खान से एक लाख रुपये लिए थे। एक अप्रैल 2022 से 31 जनवरी तक उन्होंने लोगों से रुपये लिए और एवज में चेक भी दिए। चाचा-भतीजे ने रुपये नहीं लौटाएं तो लोगों ने बैंकों में चेक लगाए। चेक भी बाउंस हो गए। इसके बाद पीड़ितों ने चाचा-भतीजे के खिलाफ न्यायालय में शिकायत की थी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आसिफ और कादिर के खिलाफ धारा 406, 420, 422 और 120-बी के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed