फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Uma Bharti will not stay in the building or house from November 7

MP News: उमा भारती सात नवंबर से घर पर नहीं बैठेंगी, पूरे प्रदेश में भ्रमण करेंगी, जानिए क्या है कारण

Sat, 08 Oct 2022 01:13 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 08 Oct 2022 01:13 PM IST
सार

उमा भारती ने कहा कि मुझे सियासी जमीन तलाशने की जरूरत नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने खुद मुझे दो बार चुनाव लड़ने का अवसर दिया। मैंने मना कर दिया। तिरंगे की शान के लिए मुख्यमंत्री का पद त्याग दिया था। यह भ्रमण किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं हैं।

विज्ञापन
MP News Uma Bharti will not stay in the building or house from November 7
उमा भारती (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

मध्य प्रदेश में शराबबंदी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने बड़ा ऐलान किया है। भाजपा की तेजतर्रार नेत्री उमा भारती ने कहा कि वह सात नवंबर को देव दीपावली से किसी भी भवन या घर में नहीं रहेंगी। वे प्रदेश में 14 जनवरी 2023 तक भ्रमण करेंगी। इस दौरान नदी किनारे या किसी पेड़ के नीचे या अनुचित या निषिद्ध स्थान पर शराब की दुकान या अहाते के सामने टेंट लगाकर छोटी-सी चौपाल लगाएंगी। 

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का भ्रमण अमरकंटक से प्रारंभ होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह यात्रा या परिक्रमा नहीं होगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने नशामुक्ति अभियान की शुरुआत पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जमकर प्रशंसा भी की। 
विज्ञापन


यह बताया भ्रमण का कारण 
प्रदेश में बीजेपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नशामुक्ति अभियान शुरू किया है, इसके बाद भी भ्रमण क्यों? इस पर उमा भारती ने कहा कि मेरे इस निर्णय के पीछे का कारण अभी हाल ही में बंद किए गए कुछ अहाते एवं दुकानों का उदाहरण है। मुख्यमंत्री एवं मुझे सूचित किया गया कि अमुक दुकान एवं फलां अहाते बंद कर दिए गए हैं जबकि वह खुले रहे। या उनको इतना समय मिल गया कि वे कोर्ट से स्टे ले आएं और मैं हंसी का पात्र बनकर ठगी-सी रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उमा भारती ने कहा कि यही कारण है कि अब आगे ऐसा ना हो एवं मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार जागरुकता का अभियान चले एवं नियंत्रित शराब वितरण व्यवस्था मध्यप्रदेश में लागू हो। मेरे इस अभियान से मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल करने के लिए लगे हुए सरकारी अमले सजग रहेंगे, भूल नहीं करेंगे। खासकर विधि विभाग स्टे का मौका नहीं देगा। नई शराब नीति प्रदेश में नशा रोकने के अनुरूप तैयार हो। उन्होंने कहा कि नौ लाख लोगों की जिंदगी, भविष्य बचाने के लिए मेरे दो महीने की यह साधना मुझे धन्य करेगी। 

यहां पर न हो शराब की दुकानें  
उमा भारती ने कहा कि प्रदेश का नशामुक्ति अभियान देश के लिए मॉडल बनेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को शराब से राजस्व के विकल्प तलाशने चाहिए। उन्होंने कहा कि वे पूर्ण शराबबंदी के पक्ष में हैं। नई शराबनीति में किस पैमाने पर संतुष्ट होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, स्कूल-कॉलेज, महिलाओं के एकत्रित होने की जगह, मजदूरों की बस्तियों के आसपास शराब की दुकानें न हों। दुर्घटनाएं शराब पीकर वाहन चलाने से होती हैं, जिनमें लोगों की जान जाती है। अहाते बंद होने चाहिए। या शराब पीने के बाद गाड़ी चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होना चाहिए। 


भ्रमण किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं
उमा भारती ने उनके विरोधियों को जवाब देते हुए कहा कि मुझे सियासी जमीन तलाशने की जरूरत नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने खुद मुझे दो बार चुनाव लड़ने का अवसर दिया। मैंने खुद मना कर दिया। तिरंगे की शान के लिए मुख्यमंत्री का पद त्याग दिया था। यह भ्रमण किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं चलेगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं इस अभियान के लिए जीवन की आहूति देने को तैयार हूं। जिस राज्य में अभियान चलाया वहां बीजेपी की सरकार बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed