{"_id":"63a9b364cb60675cb7226c80","slug":"mp-news-two-bulls-entered-the-mobile-shop-while-fighting-in-damoh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: लड़ते-लड़ते मोबाइल शॉप में जा घुसे दो सांड, चंद मिनट में बदल गया दुकान का नक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लड़ते-लड़ते मोबाइल शॉप में जा घुसे दो सांड, चंद मिनट में बदल गया दुकान का नक्शा
Tue, 27 Dec 2022 01:36 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 27 Dec 2022 01:36 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के दमोह जिले में दो सांड आपस में लड़ते-लड़ते एक मोबाइल की दुकान में घुस गए। देखते ही देखते मोबाइल शॉप का पूरा नक्शा बदल गया। दुकान में रखे सामान को सांडों ने तहस-नहस कर डाला।
विज्ञापन
मोबाइल शॉप में जा घुसे दो सांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह में सड़कों पर आवारा मवेशियों की बढ़ती संख्या के कारण यहां आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, सड़क हादसों में इन मवेशियों को भी अपनी जान से हाथ धोना पड़ रहा है। इसी तरह का नजारा अस्पताल चौराहे पर देखा गया, जब दो सांड आपस में लड़ते-लड़ते एक मोबाइल दुकान के अंदर जा घुसे और कुछ ही सेकेंड में पूरी दुकान तहस-नहस कर दी।
विज्ञापन
बता दें कि यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक मोबाइल दुकान में कुछ लोग खड़े हैं। इसी दौरान दो सांड लड़ते हुए दुकान की कांच के सोकेस से टकरा जाते हैं और अंदर की ओर घुस आते हैं, जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच जाता है और वे अपनी जान बचाने के लिए अंदर की ओर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक सांड को भगाने के लिए वायफर मारता है, लेकिन तभी दूसरा सांड फिर लड़ाई शुरू कर देता है। एक सांड फिर दुकान के अंदर की ओर आ जाता है, जिससे पूरा समान बिखर जाता है और कई सामग्री टूट जाती है। तभी एक युवक साइकिल बीच में करता है और दुकान के अंदर बैठा युवक पानी फेंकता है। इसके बाद दोनों सांड अलग हो जाते हैं और दुकान संचालक राहत की सांस लेता है, लेकिन उसका हजारों रुपये का नुकसान जरूर हो जाता है।
