फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Tiger trapped in camera after 6 days in Manit, foot prints were also found, two cows were hunted

MP News: मैनिट में 6 दिन बाद कैमरे में ट्रैप हुआ टाइगर, फूट प्रिंट भी मिले, दो गाय का शिकार किया

Sat, 08 Oct 2022 11:35 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 08 Oct 2022 11:35 PM IST
सार

राजधानी भोपाल के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) 6 दिन बाद टाइगर कैमरे में ट्रैप हुआ है। उसके फूट प्रिंट भी मिले है।

विज्ञापन
MP News Tiger trapped in camera after 6 days in Manit, foot prints were also found, two cows were hunted
मैनिट में 6 दिन बाद कैमरे में कैद हुआ टाइगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिरी संस्था (मैनिट) में टाइगर का मूवमेंट है। पिछले 6 दिनों से वन विभाग की टीम टाइगर की सर्चिंग कर रही थी। उसने तीन गाय को शिकार भी बनाया। वन विभाग बाघ के शिकार को खाने के बाद वापस जाने इंतजार कर रहा था। इस टाइगर की पहचान टी-1234 के रूप में हुई है। जिसकी उम्र ढाई से तीन साल के करीब है।
विज्ञापन

डीएफओ आलोक पाठक ने बताया कि टाइगर मैनिट में कैमरे में ट्रैस हुआ है। मैनिट से जानवरों को बाहर कर रहे है। पाठक ने कहा कि हम टाइगर के अपने आप जंगल में जाने का इंतजार करेंगे। इसलिए अभी टूटी दीवार को मैनिट प्रबंधन को सुधारने से रोक दिया गया है। उन्होंने बताया कि फोर्स करने से टाइगर के इधर उधर घुसने का डर है।उन्होंने बताया कि बाघ ने दो गाय पर हमला और दो का शिकार किया है। जिसमें से एक शिकार को पूरा खां गया है। दूसरे को आधा खाया है। तालाब के पास दूसरे शिकार के पास ही वह कैमरे में ट्रैप हुआ है।  
विज्ञापन


पाठक ने बताया यह वाल्मी में दिखने वाले बाघ T-1233 का भाई है। दोनों ही अलग है। बता दें वाल्मी के पास टाइगर का लगातार मूवमेंट बनाया है। पहले संभावना जताई जा रही थी कि वाल्मी के पास वाला ही बाघ मैनिट में घुस आया है। अब यह साफ है दोनों ही अलग-अलग है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  
मैनिट में स्टूडेंट हॉस्टल में कैद होकर रह गए है। मैनिट में अभी प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। वन विभाग ने मैनिट के स्टूडेंट की काउंसलिग की है। कैंपस में पैदल घूमने पर रोक लगा दी गई है। पूरे कैंपस में वन विभाग और मैनिट के गार्ड तैनात है।


बता दें मैनिट के स्टूडेंट्स को हॉस्टल 7 और 8 के पास जंगली जानवर उनकी तरफ आते दिखा था। जिसके बाद वह बाइक छोड़कर भाग गए थे। उन्होंने हॉस्टल के वॉर्डन को इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद प्रबंधन तक जानकारी पहुंचने के बाद वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम ने मैनिट में सर्चिंग शुरू की थी। मैनिट में दो गाय के पीठ, पैर और गले पर पंजे के निशान मिले थे। साथ ही पगमार्क भी मिले थे। हालांकि बाघ होने को लेकर वन विभाग की टीम पहले संशय में थी। पहले शिकार के तरीके को देख कर वन विभाग ने सब एडल्ट टाइगर होने की बात कही थी।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed