{"_id":"642951cb732ca3815c0498e3","slug":"mp-news-tiger-roaming-in-village-raipur-has-hunted-two-domesticated-cattle-panic-among-people-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: ग्राम रायपुर में घूम रहा बाघ, दो पालतु मवेशियों को बना चुका शिकार, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: ग्राम रायपुर में घूम रहा बाघ, दो पालतु मवेशियों को बना चुका शिकार, लोगों में दहशत
Sun, 02 Apr 2023 03:28 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 02 Apr 2023 03:28 PM IST
सार
उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र अंतर्गत मानपुर के ग्राम रायपुर का है, जहां बाघ ने अपनी दहशत मचा रखी है। ग्रामीणों की माने तो अभी तक 2 पालतू जानवरों को उस बाघ ने अपना निशाना बना लिया है।
विज्ञापन
बाघ का गांव में मूवमेंट बढ़ने से लोगों में दहशत है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उमरिया जिले के मानपुर क्षेत्र में आने वाले गांव में बाघ का मूवमेंट बढ़ गया है। रिहायशी इलाके तक बाघ के आने से ग्रामीण दहशत में हैं। मामला उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र अंतर्गत मानपुर के ग्राम रायपुर का है, जहां बाघ ने अपनी दहशत मचा रखी है। ग्रामीणों की माने तो अभी तक 2 पालतू जानवरों को उस बाघ ने अपना निशाना बना लिया है।
मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और उसे ढूंढने की कोशिश कर रही है, लेकिन अभी तक किसी को सफलता हाथ नहीं लगी है। लेकिन साथ ही बीती रात उसकी तस्वीरें ग्रामीणों ने खींचकर सोशल मीडिया में वायरल कर दी है जो आज खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।
वन विभाग की टीम का कहना है कि बाघ जंगल में चला गया है, गर्मी बढ़ने से पानी और शिकार की तलाश में बाघ रिहायशी इलाकों तक पहुंच जाते हैं। लोगों को जंगल से दूर रहने की हिदायत दी गई है।