फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: The usurer gave a loan of Rs 5 lakh to the woman, now asking for 1.5 crore, FIR registered

MP News: सूदखोर ने महिला को 5 लाख रुपये का कर्ज दिया, अब मांग रहा डेढ़ करोड़, एफआईआर दर्ज

Thu, 08 Sep 2022 10:54 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 08 Sep 2022 10:54 PM IST
सार

राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर इलाके में सूदखोरी का मामला सामने आया है। एक महिला से सूदखोर 5 लाख रुपये देकर डेढ़ करोड़ रुपये मांग रहा है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी सूदखोर का कहना है कि महिला ने 50 लाख से ज्यादा का कर्ज लिया। अब महिला पैसा नहीं देना चाहती है इसलिए झूठी शिकायत कर रही है।

विज्ञापन
MP News: The usurer gave a loan of Rs 5 lakh to the woman, now asking for 1.5 crore, FIR registered
पीड़ित महिला स्वाति रघुवंशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल की एक महिला ने सूदखोर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि 5 लाख रुपये देकर डेढ़ करोड़ रुपये मांग रहा है। आरोपी सूदखोर का कहना है कि महिला ने 50 लाख से ज्यादा का कर्ज लिया। अब महिला पैसा नहीं देना चाहती है इसलिए झूठी शिकायत कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय स्वाति रघुवंशी मीनाल रेसीडेंसी में रहती है। उन्होंने शिकायत की कि छोला निवासी रितेश पांडे ने दिसंबर 2021 में पांच लाख रुपये का कर्ज दिया था। इसके बदले दो प्रतिशत ब्याज प्रति माह देना था। जिसे वह लौटा रही थी। इसके बाद रितेश ने कर्ज की राशि बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दी और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी करवा लिए। अब तक 50 लाख से ज्यादा वसूल कर चुका है। अब वह डेढ़ करोड़ रुपये मांग रहा है। साथ ही धमकी भी देता है। महिला का कहना है कि आरोपी सूदखोर अब पति और बच्चों को अगवा करने और जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
वहीं, इस मामले में आरोपी रितेश पांडे का कहना है कि महिला झूठी शिकायत कर रही है। उसने 45 लाख रुपये कर्ज लिया। वह 5 लाख रुपये बता रही है। महिला बाद में बैक खाते में रुपये जमा करती थी और नगद ले जाती थी। अब वह रुपये देना नहीं चाहती है। इसलिए झूठी शिकायत कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed