फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: The party was going on late night in Bhopal's Bottom Club, police raided

MP News: भोपाल के बॉटम क्लब में देररात चल रही थी पार्टी, पुलिस ने मारा छापा, 100 के करीब लड़के-लड़कियां मिले

Wed, 30 Nov 2022 06:00 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 30 Nov 2022 06:00 PM IST
सार

पुलिस को क्लब में पार्टी की सूचना मिली थी। जिसके बाद मिसरोद और बागसेवनिया पुलिस ने संयुक्त रूप से चुना भट्टी इलाके के क्लब पर छापेमारी की। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस से बहस भी की। पुलिस के अनुसार क्लब में बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट की जा रही थी। पुलिस की कार्रवाई के बाद यहां पर अधिकतर लोग अपना चेहरा छिपाते नजर आए।

विज्ञापन
MP News: The party was going on late night in Bhopal's Bottom Club, police raided
भोपाल में क्लब में पुलिस ने मारा छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में जिला प्रशासन और पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चला रखा है। इसके तहत ही चुना भट्टी इलाके के बॉटम क्लब में पुलिस ने छापेमारी की। यहां पर नशे में 100 के करीब लड़के-लड़कियां मिले। यह लोग देररात बिना अनुमति पार्टी कर रहे थे।

विज्ञापन

पुलिस को क्लब में पार्टी की सूचना मिली थी। जिसके बाद मिसरोद और बागसेवनिया पुलिस ने संयुक्त रूप से चुना भट्टी इलाके के क्लब पर छापेमारी की। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस से बहस भी की। पुलिस के अनुसार क्लब में बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट की जा रही थी। पुलिस की कार्रवाई के बाद यहां पर अधिकतर लोग अपना चेहरा छिपाते नजर आए। पुलिस ने लड़के-लड़कियों को चेतावनी देकर घर भेज दिया।

विज्ञापन

पुलिस की तरफ से क्लब संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं, उसका लाइसेंस रद्द करने की भी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को लिखा है। बता दें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अवैध तरीके से चल रहे नशा कराने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। इसके बाद से ही पुलिस और प्रशासन ने सख्त रूख अपना रखा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed