फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: The information about the child being buried alive made the police sleepless

MP News: बच्चे को जिंदा गाड़ने की सूचना ने उड़ाई पुलिस की नींद, खुदाई की तो चौंक गए...

Fri, 09 Dec 2022 06:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 09 Dec 2022 06:12 PM IST
सार

रतलाम में शुक्रवार दोपहर कुछ बच्चे रेलवे पटरी से लगे ईंट भट्टों के पास मैदान में खेल रहे थे। इस दौरान मैदान में एक स्थान पर खुदाई जैसा नजर आया। इस दौरान किसी ने बताया कि यहां पर बच्चे को जिंदा गाड़ा गया है और उसके रोने की आवाज आ रही है।

विज्ञापन
MP News: The information about the child being buried alive made the police sleepless
रतलाम में बच्चे को जिंदा गाड़ने की अफवाह फैल गई थी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के रतलाम शहर में जिंदा बच्चे को जमीन में गाड़ने की सूचना ने पुलिस की नींद उड़ा दी। जानकारी मिलते ही पुलिस का अमला मौके पर पहुंचा और खुदाई वाले स्थल को देख उसकी फिर से खुदाई शुरू कराई। जब खुदाई पूरी हुई तो अंदर देखते ही उसमें बकरी का मृत बच्चा नज़र आया, जिसे देखने के बाद पुलिस की जान में जान आ गई और राहत की सांस ली।
विज्ञापन


यह मामला शहर के दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र में रेलवे पटरी के पास खुले मैदान का है। दोपहर करीब पौने दो बजे कुछ रेलवे पटरी से लगे ईंट भट्टों के पास मैदान में खेल रहे थे। इस दौरान मैदान में एक स्थान पर खुदाई जैसा नजर आया। इस दौरान किसी ने बताया कि यहां पर बच्चे को जिंदा गाड़ा गया है और उसके रोने की आवाज आ रही है।
विज्ञापन

 

MP News: The information about the child being buried alive made the police sleepless
बच्चा गाड़ने की सूचना पर पुलिस नौके पर पहुंची। - फोटो : सोशल मीडिया
इसी सूचना के बाद थाना दीनदयाल नगर प्रभारी जितेंद्र कनेश, एसआई शांतिलाल चौहान टीम के साथ मौके। सूचना को कंफर्म करने के लिए पुलिस के द्वारा तत्काल गड्ढे को खुदवाने का काम शुरू किया गया। अभी गड्ढा थोड़ा ही खुद आ गया था कि उसके अंदर से एक कपड़ा व नमक की पोटली नजर आने लगी, जिसके बाद पुलिस को लगने लगा कि वास्तव में गड्ढे में बच्चे को दफनाया गया है।

पुलिस के द्वारा खुदाई का काम कर रहे लोगों को गड्ढा जल्दी से पूरा खोलने के लिए कहा गया और खुदाई के काम में सावधानी बरतने की भी बात कही। जब गड्ढे को ज्यादा गहरा खुदवाया गया तो उसमें काले रंग का बकरी का बच्चा मृत अवस्था में दिखाई दिया। उसे बाहर निकलवाने के बाद उसे फिर से उक्त स्थल पर ही गाड़ने के आदेश दिए गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed