फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: The house of the accused of raping a four-year-old was demolished

MP News: चार साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी का घर ढहाया, सुबह ही पहुंच गई थी जेसीबी के साथ प्रशासन की टीम

Fri, 28 Apr 2023 11:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 28 Apr 2023 11:24 PM IST
सार

सतना जिले के मैहर तहसील के पोंडी गांव में रहने वाले दुष्कर्म के आरोपी का घर ढहा दिया गया। उसने चार साल की बच्ची से रेप किया था। 

विज्ञापन
MP News: The house of the accused of raping a four-year-old was demolished
बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का घर ढहा दिया गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के सतना में 22 अप्रैल को चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। शुक्रवार को दुष्कर्म के आरोपी के घर पर प्रशासन की जेसीबी चल गई। अवैध हिस्सा तोड़ दिया गया। आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। 
विज्ञापन


बता दें कि मामला जिले की मैहर तहसील के पोंडी गांव का है। चार साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाले आरोपी सोनू कुशवाहा के पोंडी गांव स्थित अवैध निर्माण को ढहाने के लिए शुक्रवार सुबह तहसीलदार जितेंद्र पटेल और थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी के साथ प्रशासन की टीम जेसीबी लेकर पहुंची। आरोपी सोनू कुशवाहा ने 22 अप्रैल को बच्ची के साथ रेप किया था। हालांकि परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कुछ ही घंटे में आरोपी को अरेस्ट कर लिया था। प्रशासन के साथ काफी संख्या में पुलिसबल भी मौजूद था। 
विज्ञापन


प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने देखते ही देखते आराजी नंबर 911/2 के 50 बाई 20 वर्गफुट क्षेत्र में किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस आराजी पर आरोपी सोनू कुशवाहा और उसके परिजनों ने अवैध निर्माण कर रखा था। आरोपी को अरेस्ट करने के तुरंत बाद ही उसके अवैध निर्माण और कब्जे के बारे में जानकारी जुटाने का काम शुरू कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बीते शनिवार 22 अप्रैल की दोपहर मासूम आम बीनने गई थी। उसी वक्त आरोपी सोनू कुशवाहा भी वहां आ गया। उसने मासूम को पकड़ लिया और उसके साथ दरिंदगी करने लगा। दर्द से चिल्लाती मासूम लहूलुहान हालत में अपने घर पहुंची और अपनी मां को अपने साथ हुई पूरी घटना बताई। मां को आरोपी की पहचान बताई। जिसके बाद परिजन और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। फिर पुलिस ने दुष्कर्मी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को मोबाइल नंबर से ट्रेस करना शुरू किया तो वह अपनी लोकेशन बदलने लगा। पुलिस को छकाते हुए स्टेशन के पास झाड़ियों के पीछे छुप गया था। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घेराबंदी कर दुष्कर्मी को दबोच लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed