फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: The groom was waiting for Jaimala, the bride ran away from the house

MP News: जयमाला के इंतजार में बैठा रहा दूल्हा, दुल्हन घर से भागी, बात पहुंची पुलिस तक

Thu, 16 Feb 2023 11:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 16 Feb 2023 11:08 PM IST
सार

 एक शादी समारोह में जयमाला के समय दुल्हन भाग गई। दूल्हा इंतजार करता रह गया। काफी देर बाद पता लगा कि दुल्हन घर से फरार हो गई है। मामले की शिकायत अमलाई पुलिस से की गई है।
 

विज्ञापन
MP News: The groom was waiting for Jaimala, the bride ran away from the house
एक शादी समारोह में जयमाला के समय दुल्हन भाग गई। दूल्हा इंतजार करता रह गया। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जिले के अमलाई थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक शादी समारोह में जयमाला के समय दुल्हन भाग गई। दूल्हा इंतजार करता रह गया। काफी देर बाद पता लगा कि दुल्हन घर से फरार हो गई है। मामले की शिकायत अमलाई पुलिस से की गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सीधी जिले से एक युवक की बरात अमलाई क्षेत्र पहुंची। नाचते-गाते बराती दुल्हन के दर पर पहुंचे। दूल्हे को स्वागत-सत्कार के बाद स्टेज पर बैठा दिया गया। स्टेज पर ही जयमाला (वरमाला) होना थी। दूल्हा काफी इंतजार करता रहा। दूल्हे के साथ पहुंचे लोग भी चिंतित होने लगे। लड़की वालों से बार-बार कहा गया। उन्होंने तैयार होकर आने का कहा। जब इंतजार हद से ज्यादा हो गया तो दुल्हन को लेने परिजन उसके कमरे तक पहुंचे तो पता चला कि दुल्हन तो वहां थी ही नहीं।
विज्ञापन


देखते ही देखते खुशी गम में तब्दील हो गई। दुल्हन के लापता होने की शिकायत वर-वधू पक्ष के लोगों ने अमलाई थाने में की है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बरात खाली हाथ सीधी लौट गई। अमलाई थाना प्रभारी ओमेश्वर ठाकरे का कहना है कि मामले की शिकायत पर लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। लड़के पक्ष के लोगों ने भी सूचना दी है। युवती की खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed