फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indian Army Agniveer Bharti Rally 2022 Starts Today at Lal Parade Ground in Bhopal News in Hindi

Agniveer Rally Bharti: भोपाल अग्निवीर भर्ती में वीडियो बनाते संदिग्ध धराया, पुलिस को सौंपा, IB कर रही पूछताछ

Sat, 29 Oct 2022 09:05 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 29 Oct 2022 09:05 PM IST
सार

अग्निवीर भर्ती के तीसरे दिन लाल परेड ग्राउंड में मनीष मेवाड़ा नाम का संदिग्ध युवक वीडियो बनाते पकड़ा गया है। सेना पुलिस के वीडियो बनाने का कारण पूछने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद सेना ने उसे संदिग्ध मानकर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
Indian Army Agniveer Bharti Rally 2022 Starts Today at Lal Parade Ground in Bhopal News in Hindi
भोपाल अग्निवीर भर्ती रैली में संदिग्ध पकड़ाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में अग्निवीर भर्ती के तीसरे दिन सेना ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया है। वह युवाओं का वीडियो बना रहा था। उसने अपना नाम मनीष मेवाड़ा बताया है। उसे पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस और आईबी के अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन


भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में अग्निवीर भर्ती चल रही है। इसमें 9 जिले के करीब 40 हजार से ज्यादा युवा भाग ले रहे हैं। शनिवार सुबह 9.30 बजे भर्ती के तीसरे दिन लाल परेड ग्राउंड में मनीष मेवाड़ा नाम का संदिग्ध युवक वीडियो बनाते पकड़ा गया है। सेना पुलिस के वीडियो बनाने का कारण पूछने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद सेना ने उसे संदिग्ध मानकर पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


उससे पुलिस और आईबी के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। उस पर ड्रग समेत विभिन्न प्रदर्शन बढ़ाने वाले दवाओं को उम्मीदवारों को उपलब्ध कराने का भी संदेह और युवाओं के साथ भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने के एंगल से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अभी इस मामले में अधिकारी कुछ कहने से बच रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि अभी पूछताछ कर रहे हैं। युवक को अभी सिर्फ संदिग्ध मानकर हिरासत में लिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed