{"_id":"6476fab0331b7473630d85c5","slug":"mp-news-skeleton-found-in-a-dry-well-in-katni-someone-tied-it-in-a-saree-and-threw-it-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कटनी में सूखे कुएं में मिला नरकंकाल, किसी ने साड़ी में बांधकर फेंक दिया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कटनी में सूखे कुएं में मिला नरकंकाल, किसी ने साड़ी में बांधकर फेंक दिया था
Wed, 31 May 2023 01:13 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 31 May 2023 01:13 PM IST
सार
कटनी के एक सुखे कुएं में साड़ी में बंधा नरकंकाल बरामद हुआ है। हत्या की आशंका है। पुलिस उसकी शिनाख्त की कोशिश कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक सुखे कुएं में नरकंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने नरकंकाल को बाहर निकलवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस ने कंकाल को देखकर हत्या की आशंका जताई है। वजह यह है कि नरकंकाल को साड़ी से बांधा गया था। साड़ी के एक छोर पर भारी पत्थर बंधे मिले हैं।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि किसी ने युवक की हत्या की और फिर लाश को ठिकाने लगाने के लिए सूखे कुएं में फेंक दिया। चूंकि, शव पूरी तरह खराब हो चुका है, शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। उसके बाद ही जांच की दिशा-दशा तय होगी। एसपी अभिजीत कुमार रंजन ने कहा कि कुएं में मिले नरकंकाल की शिनाख्त कुछ लोगों ने नवंबर से लापता चल रहे 36 वर्षीय शख्स राजकुमार के तौर पर की है। हालांकि, इसकी पुष्टि की जा रही है।
विज्ञापन
छह महीने पुराना शव
पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार यह शव छह महीने पुराना होने की आशंका है। पहले शिनाख्त होगी। फिर हत्या के पहलू की जांच होगी। फिलहाल शव को निकालकर जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन
