फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Situation tense in Satna after Hanuman statue was found in the ground

MP News: सतना में हनुमान प्रतिमा मैदान में मिलने से हालात तनावपूर्ण, कुछ समय पहले ही चबूतरे पर की थी स्थापित

Mon, 25 Sep 2023 03:47 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 25 Sep 2023 03:47 PM IST
सार

सतना में हनुमान प्रतिमा के मैदान में पड़े मिलने के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। ग्रामीणों में आक्रोश गहरा गया और हंगामा शुरू हो गया। प्रशासन ने स्थिति नियंत्रण में की है। नई प्रतिमा स्थापित की जा रही है। 

विज्ञापन
MP News: Situation tense in Satna after Hanuman statue was found in the ground
सतना में ह नुमान प्रतिमा खेत में मिलने से हालात तनावपूर्ण हो गए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के सतना जिले के जैतवारा थाना क्षेत्र के किटहा में सोमवार सुबह हनुमान प्रतिमा के मैदान में पड़े मिलने के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। ग्रामीणों में आक्रोश गहरा गया और हंगामा शुरू हो गया। खबर मिलते ही तीन थानों के पुलिस बल के साथ एसडीएम मझगवां भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक किटहा में तालाब के किनारे हिंदुओं के श्मशान के नाम आरक्षित भूमि पर हनुमान जी की प्रतिमा जमीन पर पड़ी मिली, इसे देख लोग भड़क उठे। यह प्रतिमा कुछ समय पहले यहां एक चबूतरा बनाकर स्थापित की गई थी। तब से लोग यहां दर्शन- पूजन करने भी आ रहे थे। सोमवार की सुबह जब कुछ ग्रामीण तालाब की तरफ पहुंचे तो चबूतरे से प्रतिमा गायब थी, जब वे नजदीक पहुंचे तो प्रतिमा मैदान में पड़ी मिली।
विज्ञापन


पुलिस ने दी समझाइश
यह खबर फैलते ही तमाम लोग वहां जा पहुंचे। सतना से बजरंगदल के लोग भी पहुंच गए। किटहा में हुई इस घटना की खबर मिलने पर जैतवारा थाना प्रभारी श्वेता मौर्य, सभापुर थाना प्रभारी रविन्द्र द्विवेदी और कोठी थाना इंचार्ज भी फोर्स लेकर किटहा पहुंच गए। एसडीएम मझगवां जितेंद्र वर्मा भी वहां पहुंचे और उन्होंने नाराज ग्रामीणों से चर्चा कर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोषियों पर होगी कार्रवाई
ग्रामीण इस घटना पर नाराजगी जताते हुए नई प्रतिमा स्थापित कराने और दोषी पर कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए। उनका आरोप था कि इसे किसी समुदाय के व्यक्ति ने अंजाम दिया है। एसडीएम ने मामला समझने के बाद ग्रामीणों को नई प्रतिमा स्थापित करने और जांच कराकर दोषी पर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।

जमीन हड़पने का इरादा
बजरंग दल के सचिन शुक्ला ने बताया कि तालाब किनारे की इस जमीन को हिंदुओं के श्मशान के लिए आरक्षित किया गया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा किसी व्यक्ति के पहले खुदाई करवा कर इसे उपयोग में लेने की कोशिश की थी। बाद में यहां हनुमान जी की एक प्रतिमा स्थापित कर दी गई थी। फिर भी उसकी कोशिशें थम नहीं रही थीं। उसने ही अपने इरादे पूरे करने प्रतिमा को चबूतरे से हटाया।


नई प्रतिमा स्थापित कराई जा रही
इस मामले में एसडीएम मझगवां जितेंद्र वर्मा ने बताया कि किटहा में किसी भी प्रकार के धार्मिक उन्माद की स्थिति नहीं है। ग्रामीणों की धार्मिक आस्था का ख्याल रखते हुए नई प्रतिमा स्थापित कराई जा रही है। ग्रामीण भी सहयोग कर रहे हैं। जैतवारा थाना पुलिस को घटना की जांच कर दोषियों का पता लगाने और उन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed