फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Shivraj cabinet today in the ministry, many important proposals will be approved

MP News: कैबिनेट ने मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना को मंजूरी दी, पराली से भूसा बनाने की मशीनों पर 50% सब्सिडी

Thu, 10 Nov 2022 11:38 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 10 Nov 2022 11:38 AM IST
सार

किसानों को मध्य प्रदेश सरकार बड़ी सौगात देने जा रही है। अब सरकार नरवाई को रोजगार से जोड़ने की योजना लेकर आई है। सरकार नरवाई (पराली) को भूसा बनाने के लिए मशीनों पर 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देगी। बड़े किसानों, गौशाला को 40 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। 

विज्ञापन
MP News: Shivraj cabinet today in the ministry, many important proposals will be approved
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक वल्लभ भवन में संपन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना को मंजूरी दी गई। इसके तहत जो काम प्राइवेट ठेकेदार करते थे, वह काम बेरोजगारों को दिया जाएगा। इसमें गाड़ी के लिए लोन, ब्याज और काम उपलब्ध कराया जाएगा। प्रथम चरण में 888 युवाओं को इस योजना के तहत लाभ दिया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना को कैबिनेट की मंजूरी दी गई है। सरकार युवाओं को पीडीएस की राशन सप्लाई में वाहन लगाने के लिए लोन दिलाएगी। राशन दुकानों का कमीशन 70 रुपये से बढ़कर 90 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र की राशन दुकान जहां पर 200 से ज्यादा राशन कार्ड है, वहां पूर्णकालिक राशन विक्रेता को 10 हजार 500 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। 200 से कम राशन कार्ड होने पर छह हजार रुपए प्रतिमाह और अंशकालिक विक्रेताओं को तीन हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। दुकानविहीन पंचायतों में नई दुकान खोलने के लिए छह हजार रुपये दिए जाएंगे। पीओएस मार्जिन की राशि प्रति क्विंटल 17 रुपये से बढ़ाकर 21 रुपये की गई है।
विज्ञापन

 
पराली से भूसा बनाने के लिए मशीनों पर सब्सिडी
पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण को रोकने की दिशा में सरकार ने नवाचार किया है। इसके तहत किसानों को मध्यप्रदेश सरकार बड़ी सौगात देने जा रही है। अब सरकार नरवाई को रोजगार से जोड़ने की योजना लेकर आई है। सरकार नरवाई (पराली) को भूसा बनाने के लिए मशीनों पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी देगी। बड़े किसानों, गौशाला को 40 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलमेट पर जुर्माना बढ़ाने का प्रस्ताव रोका 
कैबिनेट ने हेलमेट न पहनने पर जुर्माना बढ़ाने के प्रस्ताव को दोबारा चर्चा के लिए भेज दिया है। इसमें दोपहिया वाहनों पर हेलमेट न लगाने पर जुर्माना दोगुना करने का प्रस्ताव था। अभी हेलमेट न पहनने पर 250 रुपये का जुर्माना लगता है, इसे बढ़ाकर 500 रुपये करने का प्रस्ताव है। 

इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर
  • प्राथमिक प्र-संस्करण रोजगार योजना को भी मंजूरी दी गई है। कस्टम प्रोसेसिंग सेंटर बढ़ाए जाएंगे।
  • उज्जैन इंदौर के टोल प्लाजा यूजर फ्री कलेक्शन एजेंसी के माध्यम से उपभोक्ता शुल्क संग्रहण की अनुमति प्रदान की।  
  • एमपी भवन विकास निगम में 198 पदों की स्वीकृति और 13 नए पदों का सृजन किया गया।
  • मुख्यमंत्री मत्स्य विकास योजना के अंतर्गत छोटे किसानों को मछली पालन के लिए प्रेरित करने के लिए कई योजनाओं को मंजूरी दी गई। 100 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है।
  • दमोह, राजगढ़, बड़वानी, छतरपुर, सिंगरोली, गुना, खंडवा, विदिशा में नवीन आदर्श महाविद्यालय के लिए 536 नए पदों का निर्माण किया गया है।  
  • मेडिकल कॉलेजों में सिविल विंग को अलग किया गया है। सिविल सर्जन और डॉक्टर सिर्फ मेडिकल संबंधी कार्य देखेंगे। इसके लिए 121 नवीन पदों को स्वीकृति दी गई।   
  • 23 सीएम राइस स्कूलों को प्रशासकीय स्वीकृति दी है। 678 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। 
  • रीवा की हवाई पट्टी के लिए भूमि अधिग्रहण को भी मंजूरी दी गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed