फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Shashi Tharoor, the candidate for the post of National President of Congress

AICC President Election: खरगे के समर्थन में गहलोत ने किया प्रचार, थरूर बोले- चुनाव अधिकारी को देखना चाहिए

Fri, 14 Oct 2022 03:11 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 14 Oct 2022 03:11 PM IST
सार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के चुनाव के उम्मीदवार सांसद शशि थरूर शुक्रवार को भोपाल पहुंचे। उन्होंने प्रतिनिधि बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आभारी हूं आपका समय मिला। उन्होंने अपने पक्ष में वोट देने की अपील की। 

विज्ञापन
MP News Shashi Tharoor, the candidate for the post of National President of Congress
शशि थरूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सांसद शशि थरूर शुक्रवार को भोपाल पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस डेलिगेट्स से पीसीसी मुख्यालय में मुलाकात की। इससे पहले 12 अक्टूबर को अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खरगे भोपाल आए थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव में निष्पक्षता को लेकर शशि थरूर ने कुछ सवाल उठाए हैं। भोपाल में भी पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने अशोक गहलोत की ओर से खरगे के समर्थन में प्रचार करने को निशाना बनाया। इस संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि ये तो चुनाव अधिकारी को देखना चाहिए। कांग्रेस का हर डेलीगेट अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर वोट डालें।

विज्ञापन


दरअसल, थरूर ने एक दिन पहले इस बात को लेकर सवाल उठाए थे कि कुछ पदाधिकारी भी खरगे के लिए प्रचार कर रहे हैं, जबकि नियमों के अनुसार उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। गहलोत ने पिछले दिनों ट्विटर पर खुलेआम खरगे का समर्थन किया था। उन्हें वोट डालने की अपील की थी। थरूर ने प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आभारी हूं कि मुझे आपका समय मिला। यह पहला पीसीसी है, जो हेडक्वार्टर के निर्देशों का पालन कर रहा है। आपने दोनों प्रत्याशियों को बराबर रूप से सम्मान दिया है। सोनिया गांधी जी को बधाई जिन्होंने अध्यक्ष चुनने का मौका इस बार कार्यकर्ताओ को दिया है। हम लोग मूल्य और सिद्धांत पर चल रहे हैं। हमें पार्टी को अंदर से मजबूत बनाना है।
विज्ञापन


Image

थरूर ने कहा कि हम लगातार चुनाव हार रहे हैं। कार्यकर्ताओ को महसूस नहीं होता कि वह पार्टी का भागीदार है। केंद्रीय नेतृत्व से मिलना आसान नहीं है। ऐसा अध्यक्ष हो, जो कम से कम सप्ताह में दो बार तो मिले। पीसीसी डेलीगेट्स को कभी कुछ करने का मौका नहीं मिला। 22 साल के बाद पीसीसी डेलीगेट्स को वोट डालने का मौका मिला है। पार्टी के अंदर नई ऊर्जा लाने के लिए कवायद चल रही है। थरूर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद डिसीजन मेकिंग के सवाल पर कहा कि अध्यक्ष बनने के बाद भी गांधी परिवार की सलाह और सहयोग से निर्णय लिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधी परिवार की जमकर तारीफ
थरूर ने अपने संबोधन में गांधी परिवार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि राहुल, सोनिया और प्रियंका गांधी चुनाव प्रक्रिया से खुश हैं। साधारण कार्यकर्ता जो डेलिगेट्स हैं, उनके फोन मेरे पास आ रहे हैं। वे मुझे समर्थन दे रहे हैं। यह गुप्त मतदान होगा। इसमें किसी को कोई जानकारी नहीं होगी कि कौन किसे वोट दे रहा है। गांधी परिवार निष्पक्ष है। थरूर ने कहा कि जो मतपत्र दिया जाएगा, उसका रंग एक जैसा है। 


502 प्रतिनिधि करेंगे मताधिकार का प्रयोग
प्रदेश कांग्रेस में 502 प्रतिनिधि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसमें 15 मनोनीत सदस्य और 487 प्रतिनिधि हैं, जिसमें कांग्रेस के 95 विधायक भी शामिल हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मतदान होगा। कांग्रेस के बड़वाह विधायक सचिन बिरला चुनाव में मतदान नहीं कर सकेंगे। उन्होंने अपनी उपेक्षा का आरोप लगाकर बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया था। इसके बाद से कांग्रेस उनकी सदस्यता खत्म करने के लिए विधानसभा में आवेदन कर चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed