फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Selection of 14 teachers of the state for the State Level Teacher Award-2022

राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार-2022: प्रदेश के 14 शिक्षक चयनित, 5 सितंबर को किया जाएगा सम्मानित

Sat, 03 Sep 2022 10:03 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 03 Sep 2022 10:03 PM IST
सार

मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार-2022 की शनिवार को घोषणा हो गई। इसके लिए 14 शिक्षकों का चयन किया गया है। इनको राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में  5 सितंबर को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
MP News: Selection of 14 teachers of the state for the State Level Teacher Award-2022
Bhopal: लोक शिक्षण संचालनालय - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने बताया कि "राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार - 2022" के लिए प्रदेश के 14 शिक्षकों का चयन किया गया है। इनमें प्राथमिक श्रेणी में आठ एवं माध्यमिक श्रेणी में छह शिक्षकों का चयन किया है। इन शिक्षकों को "शिक्षक दिवस" पर 5 सितंबर को प्रशासन अकादमी स्थित स्वर्ण जयंती ऑडिटोरियम में "राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह" में सम्मानित किया जाएगा। राज्य मंत्री परमार ने पुरस्कार के लिए चयनित सभी शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

 
प्राथमिक श्रेणी
  • राजगढ़- ममता शर्मा, शा.प्र. शाला रघुनाथपुरा, खिलचीपुर
  • उज्जैन- केके कुल्मी, शा.क.मा. वि. दशहरा मैदान, उज्जैन
  • नरसिंहपुर- विपिन कुमार फौजदार, शा.प्रा. शाला सलगापुर, शाहपुर।
  • रीवा- केशरी प्रसाद तिवारी, शा. पूर्व. मा. वि. मार्तण्ड, क्रं.1 रीवा।
  • निवाड़ी- अरुण कुमार पटेरिया, शा.मा. शाला चिकटा।
  • अनूपपुर- सरिता सिंह, शा.प्रा. शाला, बालक अनूपपुर बस्ती।
  • मंडला- घनश्याम प्रसाद यादव, शा.क्र. प्रा. आश्रम, शाला चिढ़ार, मण्डला।
  • टीकमगढ़- आशाराम कुशवाहा, शा.प्रा.शाला मदनपुर।
 
माध्यमिक शाला
  • भोपाल- सुधाकर पराशर, प्राचार्य, शा. सुभाष उत्कृष्ट उ.मा.वि. शिवाजी नगर।
  • विदिशा- विजय कुमार श्रीवास्तव, उ.मा.शि., उत्कृष्ट, उ.मा.विद्यालय विदिशा।
  • बड़वानी- जगदीश गुजराती, मा.शि.  शा. उत्कृष्ट, उ.मा. विद्यालय बड़वानी।
  • झाबुआ- ज्योत्सना मालवीय, मा.शि. शाह. हाईस्कूल, हुडा।
  • सिवनी- भूपेंद्र कुमार चौधरी, मा. शि. शा.उ. मा. वि. चिमनाखोरी, सिवनी।
  • नर्मदापुरम- सारिका घारू, मा.शि. शा.उ.मा.वि. सॉडिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed