फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Rape on gun point in Guna district, Accused dragged the woman in front of her husband and children from car

MP News: गुना में कट्टा अड़ाकर कार रोकी, पति-बच्चों के सामने महिला को खींचकर ले गए और ज्यादती की

Tue, 04 Jan 2022 12:26 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 04 Jan 2022 12:26 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के गुना जिले के राघौगढ़ में नए साल में मंदिर के दर्शन करने परिवार के साथ गई महिला के साथ ज्यादती का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

विज्ञापन
MP News: Rape on gun point in Guna district, Accused dragged the woman in front of her husband and children from car
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता के परिवार पर लगातार मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के गुना जिले के राघौगढ़ में नए साल में मंदिर के दर्शन करने परिवार के साथ गई महिला के साथ ज्यादती हुई है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार अपने पति और बच्चों के साथ महिला रविवार सुबह धीरपुर स्थित मंदिर के दर्शन के लिए गई थी। जब उनकी कार लौट रही थी तब दो युवकों ने हाथ देकर कार रोकी। जैसे ही कार रुकी, कार चला रहे युवक की कनपटी पर देसी कट्टा अड़ा दिया। दूसरा युवक उसकी पत्नी को खींचकर जंगल में ले गया। वहां दोनों युवकों ने बारी-बारी से महिला के साथ ज्यादती की। जैसे ही बदमाश वहां से भागे, पति ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस के आने तक आरोपी भाग चुके थे। राघौगढ़ थाने में शिकायत दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


गुना एसपी राजीव कुमार मिश्रा के मुताबिक पुलिस की चार टीमों ने जंगल में सर्चिंग की। आरोपियों के जूते, तौलिया आदि बरामद किए। वारदात के समय दोनों युवक एक-दूसरे को सुमेर और सोनू कह रहे थे। इस आधार पर की गई पूछताछ में सुमेर सिंह परमार और सोनू उर्फ राजवीर सिंह यादव के नाम सामने आए। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed