फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Property dealer shot dead on temple stairs, suspicion of attack over transaction.

MP News: प्रॉपर्टी डीलर की मंदिर की सीढ़ियों पर सिर में गोली मारकर हत्या, लेनदेन को लेकर हमला किए जाने का शक

Fri, 16 Feb 2024 04:25 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रायसेन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रायसेन Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 16 Feb 2024 04:25 PM IST
सार

मामला रायसेन के सांची थाना क्षेत्र के कमापार गांव के मंदिर का बताया जा रहा है। जहां 45 वर्षीय प्रहलाद सिंह ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
MP News: Property dealer shot dead on temple stairs, suspicion of attack over transaction.
सांची पुलिस मामले की जांच कर रही है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के रायसेन में एक प्रॉपर्टी डीलर की सिर में गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। चचेरे भाई का कहना है कि हत्या के पीछे प्रॉपर्टी के मामले में लेनदेन की वजह हो सकती है। सांची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला रायसेन के सांची थाना क्षेत्र के कमापार गांव के मंदिर का बताया जा रहा है। जहां 45 वर्षीय प्रहलाद सिंह ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक मड़वाई ग्राम का निवासी है। ग्राम से कुछ दूर वह अपने परिवार के साथ खेत में बने मकान में रहता था। प्रतिदिन कमापार के मंदिर आरती में जाता था। रात्रि 8 बजे आरती में गया था जहां एक कॉल आने पर बाहर आया और किसी अज्ञात आरोपी ने सिर में गोली दी। उपचार के लिए तत्काल विदिशा अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव को पीएम के लिए विदिशा भेजा गया। मृतक के घर में पांच सदस्य पत्नी बेटा 2 बेटी 2 सबसे छोटा बेटा 1 वर्ष का है। 
विज्ञापन


चचेरे भाई ने बताया कि प्रहलाद खेती एवं विदिशा मार्केट में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। उनकी दो एकड़ जमीन है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने कहा था प्रॉपर्टी डीलिंग को लेकर एक डेढ़ करोड़ रुपये आने वाला है। कहीं जमीन देख लो जमीन लेंगे। विदिशा के दो-तीन लोगों के साथ काम करते थे। किसी से ऐसी दुश्मनी भी नहीं थी। प्रॉपर्टी लेनदेन को लेकर ही मामला लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडिशनल एसपी कमलेश कुमार का कहना है आरोपियों की तलाश की जा रही है। फोन करने वाले व्यक्ति ने गोली मारी है या नहीं यह भी जांच का विषय है। 8:15 से 8 30 के बीच की घटना है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। सबूत के आधार पर जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed