{"_id":"6309a38276b8b9534530387c","slug":"mp-news-panna-dm-could-not-give-information-about-the-employment-fair-and-pm-residence-the-chief-minister-go","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पन्ना DM संजय मिश्रा रोजगार मेले और पीएम आवास की नहीं दे पाए जानकारी, मुख्यमंत्री हुए नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पन्ना DM संजय मिश्रा रोजगार मेले और पीएम आवास की नहीं दे पाए जानकारी, मुख्यमंत्री हुए नाराज
Sat, 27 Aug 2022 01:13 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 27 Aug 2022 01:13 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मॉर्निंग बैठक जारी है। सिंगरौली के बाद शनिवार को सीएम ने पन्ना जिले के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में रोजगार मेले और पीएम आवास की सही जानकारी नहीं देने पर कलेक्टर संजय मिश्रा पर सीएम नाराज हो गए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कलेक्टर संजय मिश्रा रोजगार मेले को लेकर सही जानकारी नहीं दे पाए। जबकि आज पन्ना में 11 हजार लोगों को रोजगार देने का टारगेट है। वहीं, कलेक्टर आवास योजना को लेकर भी सही जानकारी नहीं दे पाए। इस पर सीएम शिवराज कलेक्टर पर नाराज हुए। सीएम ने कहा कि आपके काम कमिश्नर देखते हैं या नहीं देखते। चार महीने से जियो टैंगिग चलती रहेगी तो कैसे काम चलेगा? सीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कलेक्टर आपके पास जानकारी नहीं है या फिर आप बता नहीं पा रहे हैं। यह बिल्कुल ठीक नहीं है।
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन पर आवास योजना की शिकायतों के निराकरण करने के भी निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि मेरे पास जो जानकारी आई है, उनमें अनुचित मांग की शिकायत है। देखो क्या है, जांच करो और रिपोर्ट दो क्या कार्रवाई की। सीएम ने कहा कि गड़बड़ करने वाले को छोड़ना नहीं है। उसे बिल्कुल क्रश कर देना है।
कलेक्टर से सीएम स्ट्रीट वेंडर योजना में स्वीकृत लोन की सूची भेजने को कहा। सीएम ने कहा कि यह गरीबों की योजना है। एक बार पीएम, सीएम स्कीम के हितग्राहियों को बुलाकर संवाद करें, एकजुट करें। सीएम ने जिले के 6 सीएम राइज स्कूलों की मॉनीटरिंग करने को कहा। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों को मैं उदाहरण बनाना चाहता हूं।
विज्ञापन
सीएम ने एक जिला एक उत्पाद योजना के काम की तारीफ की। पन्ना में ओडीओपी के तहत आंवला चयनित हुआ है। यह आर्गेनिक उत्पाद है। जियो टैगिंग के लिए अप्लाई किया है। सीएम ने कहा कि इस उत्पाद को पॉपुलर करें। सीएम ने वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत राशन दिलाने के प्रयास करने को कहा।
एडॉप्ट एन आंगनवाड़ी में पन्ना के काम की सीएम ने तारीख की। सीएम ने कहा कि जनता सहयोग करने के लिए तैयार है। बस उन्हें प्लेटफॉर्म मिले। उन्होंने बच्चों को मिल्क पाउडर देने की पहल की सराहना की। साथ ही कहा कि टारगेट करें कि बच्चे अंडरवेट न रहें। पन्ना धर्मनगरी है। यहां लोग अच्छे काम के लिए पीछे नहीं रहते हैं।
सीएम ने जिले में जलजीवन मिशन को लेकर लेटलतीफी पर कलेक्टर को मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीएम को आयुष्मान योजना के तहत 4 लाख 2 हजार कार्ड बनने और 18 हजार 792 हितग्राहियों को उपचार उपलब्ध होने की जानकारी दी। सीएम ने कहा कि गड़बड़ करने वाले को छोड़ना नहीं है। उसे बिल्कुल क्रश कर देना है।
पन्ना एसपी ने जिले की कानून व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 25 चिन्हित अपराधी हैं। 69 प्रतिशत मामलों में अपराधियों को सजा हुई है। सीएम ने कहा कि समय सीमा में चालान पेश हो रहे हैं कि नहीं। जो बदमाश जनता को परेशान कर रहे हों। उन पर सख्त कार्रवाई करें।