फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Padma Shri respected Jodhaiya Bai Amma's dispute with bullies, being harassed for building a house

MP News: जिस आवास के लिए पद्मश्री ने PM तक लगाई गुहार, उसे ही कब्जाना चाहते हैं दबंग, विवाद के बाद चार पर केस

Mon, 03 Jul 2023 06:47 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 03 Jul 2023 06:47 PM IST
सार

पद्मश्री सम्मानित जोधइया बाई अम्मा के निर्माणाधीन मकान को इलाके के दबंग कब्जा कर हड़पना चाहते हैं। इसे लेकर उनके परिवार के साथ मारपीट भी की गई। पुलिस ने शिकायत के बाद चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
MP News: Padma Shri respected Jodhaiya Bai Amma's dispute with bullies, being harassed for building a house
उमरिया जिले में पद्मश्री जोधइयाबाई का निर्माणाधीन मकान। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आवास की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक से गुहार लगा चुकीं पद्मश्री सम्मानित जोधइया बाई अम्मा का मकान बनने लगा है, पर अब दबंगों से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि दबंग उनका घर बनने नहीं दे रहे हैं। कब्जे की बात पर मारपीट की घटना भी हुई है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


बता दें कि उमरिया जिले का नाम रोशन करने वालीं जोधइया बाई अम्मा पद्मश्री से सम्मानित की गई हैं। उन्होंने आवास के लिए प्रधानमंत्री तक गुहार लगाई थी। इसके बाद उनका घर स्वीकृत किया गया और काम शुरू हो चुका है। अब इसे लेकर विवाद की जानकारी सामने आ रही है। पूरा मामला कोतवाली थाना के लोढ़ा का है। बताया जा रहा है कि जब अम्मा का आवास निर्माण शुरू हुआ है तो कुछ दबंगों द्वारा इसे लेकर परेशान भी किया जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद ही कोतवाली पुलिस ने जितेंद्र सिंह सोलंकी, मृगेंद्र सिंह, संजू यादव सहित एक अन्य पर मामला दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


जोधइया बाई ने बताया कि एक आरोपी शराब पीकर आकर गाली-गलौज करता है। धमकी देता है। हमने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के यहां शिकायत भी की है। जहा हमें साहब ने घर बनाने के लिए बोल दिया गया है। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नागेंद्र सिंह ने बताया है कि जीतेंद्र सिंह सोलंकी और अन्य के द्वारा जोधइया बाई के जमीन को कब्जा भी किया जा रहा था। जहां इनके परिवार के साथ मारपीट की घटना भी हुई थी। जिसको लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है, गिरफ्तारी भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed