फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: On the resignation of Ghulam Nabi, VD Sharma said – Congress is losing its existence in the country

Ghulam Nabi Azad: वीडी शर्मा बोले- कांग्रेस देश में अपना अस्तित्व खो रही, गृहमंत्री ने भी साधा निशाना

Fri, 26 Aug 2022 05:07 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 26 Aug 2022 05:07 PM IST
सार

गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया है। इस पर मध्य प्रदेश में सियासत तेज हो गई है।

विज्ञापन
MP News: On the resignation of Ghulam Nabi, VD Sharma said – Congress is losing its existence in the country
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। शर्मा बोले कि देश के अंदर कांग्रेस के जिस प्रकार के हालात बने हैं। इससे साफ है कि कांग्रेस देश के अंदर अपना अस्तित्व खो रही है। कांग्रेस की लीडरशिप अप्रासंगिक हो गई है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती आई है। उनका मूल तत्व है कि देश के अंदर फूट डालकर ही राज किया जा सकता है। इसके आधार पर ही देश के अंदर कांग्रेस के हालात बने हैं। गुलाम नबी आजाद जैसे वरिष्ठ नेता ने भी आज कांग्रेस की गुलामी से मुक्ति पाई।  
विज्ञापन

 
वीडी शर्मा ने कहा कि मैं तो ऐसा मानता हूं  कि देश जिस प्रकार से  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी और उनके नेतृत्व के प्रति जागृत हुआ है। ये भी एक आधार बन रहा है कि तुष्टिकरण की राजनीति से देश नहीं चल सकता।
विज्ञापन

 
शर्मा ने कहा कि देश सबका साथ और सबके विकास से चलेगा। ये हालात भी देश के अंदर बन रहे हैं। इसलिए गुलाब नबी आजाद हों या कांग्रेस के प्रदेशों के अंदर काम करने वाले लोग रहे हों या जमीन पर काम करने वाले कार्यकर्त्ता हों। वो भी अब कांग्रेस से विमुक्त होने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत जोड़ो नहीं कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालें 
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह तो होना ही था। भारत जोड़ो यात्रा प्रारंभ होने के पहले कांग्रेस छोड़ो यात्रा प्रारंभ हो गई। एक सप्ताह में तीन विकट हो गए। आनंद शर्मा ने पद छोड़ा। कांग्रेस प्रवक्ता ने कांग्रेस छोड़ी और अब गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस छोड़ दी। मैंने पहले ही कहा था कि कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालें। कांग्रेस एक डूबता जहाज है। धारा 370 हटने के बाद से ही कश्मीर में आजादी की बयार चल रही थी। गुलाम नबी आजाद जी ने कांग्रेस छोड़कर इस हवा को और तेज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed