{"_id":"631d9e370106c87ae9604d52","slug":"mp-news-on-pm-s-program-kamal-nath-said-these-cheetahs-will-talk-about-china-pakistan-do-not-talk-about","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: PM के कार्यक्रम पर कमलनाथ बोले- ये चीते, चीन, पाकिस्तान की बात करेंगे, रोजगार की बात नहीं करते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: PM के कार्यक्रम पर कमलनाथ बोले- ये चीते, चीन, पाकिस्तान की बात करेंगे, रोजगार की बात नहीं करते
Sun, 11 Sep 2022 02:07 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 11 Sep 2022 02:07 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मध्य प्रदेश के दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने निशाना साधा है। कमलनाथ ने प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर कहा कि ये चीते, चीन, पाकिस्तान की बात करेंगे। लेकिन रोजगार की बात नहीं करते।
विज्ञापन
कमलनाथ ने पीएम के प्रदेश दौरे पर उठाए सवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पीसीसी में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर कहा कि मध्यप्रदेश का सबसे कुपोषित जिला श्योपुर है। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री कुपोषण की चिंता किए बिना नेशनल पार्क में चीते छोड़ने जा रहे हैं, यह तो 2 महीने बाद भी हो सकता था। सरकार को इवेंट करने से पहले कुपोषण दूर करने पर ध्यान देना चाहिए।
बता दें 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। यहां पर प्रधानमंत्री कूनो पालपुर राष्ट्रीय उद्यान में नामीबिया से लाए जा रहे चीतों को बाड़े में छोड़ेंगे। इसके अलावा वे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के सम्मेलन को संबोधित भी करेंगे।
जयस का डीएनए कांग्रेस का
जयस के चुनाव लड़ने के ऐलान पर कमलनाथ ने कहा कि जयस का डीएनए कांग्रेस का है। जहां भी आदिवासी जिताऊ कैंडिडेट होंगे, वहां टिकट दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जयस को समझना चाहिए कि, जयस संगठन भी कई धड़ों में बटा हुआ है।
विज्ञापन
जिताऊ कैंडिडेट को टिकट देंगे
सिंधी समाज के कैंडिडेट को टिकट देने पर कमलनाथ ने कहा कि हर एक समाज को न्याय मिलना चाहिए। पिछली बार भी हमने सिंधी समाज के कैंडिडेट को टिकट दिया था। हर एक समाज के जिताऊ कैंडिडेट को टिकट दिए जाएंगे।