फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Old Man Died On Paper Asks Singrauli DM whether he is alive or dead

MP News: सिंगरौली के बुजुर्ग ने DM से पूछा, 'साहब बताओ मैं जिंदा हूं या मर गया?' सवाल सुन कलेक्टर के उड़े होश

Wed, 11 Jan 2023 04:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 11 Jan 2023 04:24 PM IST
सार

अजीब खेल है राजस्व विभाग का, जिंदा को मुर्दा कर देते हैं। फिर मुर्दा फरियाद लेकर खुद को जिंदा साबित करने की कोशिश करता रहता है। सुनने में यह अजीब लगता है, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के कारण अक्सर इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं।

विज्ञापन
MP News Old Man Died On Paper Asks Singrauli DM whether he is alive or dead
रामु साकेत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में सिंगरौली जिले के नेवारी गांव से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां रहने वाले एक 75 साल के बुजुर्ग रामु साकेत को कागजों में मृतक दिखा दिया गया है। अब वे आलाअधिकारियों के पास गुहार लगा रहे हैं कि मैं जिंदा हूं। आइए आपको पूरा मामला बताते हैं।

विज्ञापन


मामला सिंगरौली जिले के चितरंगी तहसील के ग्राम नेवारी का है। यहां बुजुर्ग रामु साकेत को सरकारी कागजों में मृतक दिखा दिया था। यहां तक कि उनका मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया गया था, जब बुजुर्ग ने सरकारी योजना के तहद भूमिहीन होने की वजह से अपने लिए जमीन की मांग की तो अधिकारियों ने बताया कि इस नाम का व्यक्ति तो कई साल पहले ही मर चुका है। बुजुर्ग इस बात को सुनकर दंग रह गए। अब खुद को जिंदा साबित करने के लिए अधिकारियों के दफ्तरों का चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन


डीएम ने दिए जांच के आदेश...
डीएम के पास बुजुर्ग रामु साकेत अब अपने आपको जिंदा साबित करने की कोशिश कर रहे हैं। सिंगरौली डीएम के पास उन्होंने प्रार्थना पत्र दिया है और बताया है कि वे जिंदा हैं और कागजों में इसे दुरुस्त किया जाए। उधर, इस विषय में जब जिला अधिकारी अरुण परमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। जांच की जाएगी और इस मामले में लापरवाही करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरपंच सचिव की लापरवाही...
सरकारी कर्मचारियों की लापरवाही का नतीजा सिर्फ रामु तक ही सीमित नहीं, बल्कि गांव के कई अन्य ऐसे लोग भी हैं, जिन्हें सरकारी कागजों में मृत घोषित कर दिया गया है। डीएम की जनसुनवाई में चितरंगी ब्लॉक के खुरमुचा गांव की रहने वाली ज्योति शरण तिवारी भी रामू की तरह अपने आप को जिंदा साबित करने के लिए डीएम से गुहार लगाने के लिए पहुंच गईं। बोलीं, साहब मुझे भी सचिव सरपंच ने कागजों में मृत घोषित कर दिया है। सरकारी राशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है, इसके अलावा अन्य भी किसी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। साहब कागजों में जिंदा करा दीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed