{"_id":"63443511e410630c203ef6aa","slug":"mp-news-nris-of-40-countries-will-become-witnesses-of-the-historic-moment-of-the-launch-of-shri-mahakal-lok","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: श्री महाकाल लोक लोकार्पण के ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे 40 देशों के एनआरआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: श्री महाकाल लोक लोकार्पण के ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे 40 देशों के एनआरआई
Mon, 10 Oct 2022 08:39 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 10 Oct 2022 08:39 PM IST
सार
प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि श्री महाकाल लोक परिसर की गूंज विदेशों में भी होगी। करीब 40 देशों के एनआरआई इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मंगलवार को मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार 11 अक्टूबर को उज्जैन में नवनिर्मित श्री महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे। इस लोकार्पण कार्यक्रम से 40 देशों के एनआरआई भी जुड़ेंगे। उज्जैन की भूमि पर भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश का प्रत्येक कार्यकर्ता और प्रदेश के नागरिक प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए आतुर हैं।
शर्मा ने कहा कि प्राचीनतम नगरी उज्जैन धार्मिक के साथ-साथ सांस्कृतिक रूप से भी अत्यंत समृद्ध और वैभवशाली रही है। इस भूमि पर न सिर्फ आदर्श शासक हुए हैं, बल्कि अपनी कला और लेखनी से इतिहास को समृद्ध बनाने वाले कलाकार और रचनाकार भी हुए हैं। प्राचीनकाल से ही भगवान महाकाल उज्जैन की पहचान रहे हैं और वैश्विक परिदृश्य में उज्जैन को भगवान महाकाल की नगरी के रूप में ही देखा जाता रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के प्रयासों से भगवान महाकाल की इस नगरी में श्री महाकाल लोक का लोकार्पण हो रहा है, जो उज्जैन शहर को और भी भव्यता प्रदान करेगा।
शर्मा ने प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से आग्रह किया है कि वे 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री के हाथों होने वाले लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित रहकर, टीवी स्क्रीन पर समारोह का प्रसारण देखकर इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनें।
विज्ञापन
शर्मा ने कहा कि श्री महाकाल लोक परिसर की गूंज विदेशों में भी होगी। करीब 40 देशों के एनआरआई इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ वे स्वयं और भारतीय जनता पार्टी विदेश संपर्क विभाग के राष्ट्रीय संयोजक सुधांशु गुप्ता ने 40 देशों में निवासरत मध्यप्रदेश के एनआरआई के साथ वर्चुअल मीटिंग की।
इन्हें श्री महाकाल लोक परिसर की भव्यता, सुंदरता और सरकार की प्रयासों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। सभी एनआरआई से इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने का आग्रह किया, जिसे सभी ने सहर्ष स्वीकार किया है। शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इन सभी एनआरआई श्री महाकाल लोक परिसर लोकार्पण कार्यक्रम से लाइव जोड़ेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि वर्चुअल मीटिंग में जुड़े यूएसए, जर्मनी, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, यूएई, यूके, कनाडा, हॉलैंड और कुवैत के एनआरआई ने भारतीय जनता पार्टी विदेश संपर्क विभाग को कार्यक्रम से जोडद्यने के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही प्रत्यक्ष रूप से श्री महाकाल लोक परिसर भ्रमण की इच्छा भी व्यक्त की।