फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Now Rambai's warning to the Galla traders

MP News: अब गल्ला व्यापारियों को रामबाई की चेतावनी, कहा- किसानों के भुगतान में लापरवाही हुई तो ठीक नहीं होगा

Fri, 02 Sep 2022 07:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 02 Sep 2022 07:10 PM IST
सार

दमोह जिले की पथरिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामबाई सिंह परिहार ने व्यापारियों की मीटिंग बुलाकर चेतावनी दी है। कहा है कि यदि किसानों के भुगतान में किसी तरह की लापरवाही की गई तो ठीक नहीं होगा। 

विज्ञापन
MP News: Now Rambai's warning to the Galla traders
बीएसपी विधायक रामबाई - फोटो : social media

विस्तार

मध्य प्रदेश में बसपा की विधायक रामबाई सिंह अक्सर अपने बयानों के लिए चर्चा में रहती हैं। बीते कुछ दिनों से उनकी सक्रियता सुर्खियां बटोर रही है। अब रामबाई ने गल्ला व्यापारियों को चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


दमोह जिले की पथरिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामबाई सिंह परिहार ने व्यापारियों की मीटिंग बुलाकर चेतावनी दी है। उन्होंने धमकीभरे अंदाज में अनाज खरीदने वाले व्यापारियों को समझाइश दी है। विधायक ने गल्ला व्यापारियों से कहा है कि यदि किसानों के भुगतान में किसी तरह की लापरवाही की गई तो ठीक नहीं होगा। 
विज्ञापन


बता दें कि किसानों को समय पर भुगतान नहीं मिलने की शिकायतें विधायक तक पहुंच रही थीं। इस पर शुक्रवार दोपहर विधायक रामबाई मंडी पहुंचीं और व्यापारियों के साथ मीटिंग की। रामबाई ने कहा कि एक लाख 99 हजार तक के भुगतान पर गल्ला व्यापारी किसानों से 2000 मुद्दत के तौर पर राशि काटते हैं। इसके बाद भी उन्हें भुगतान नहीं करते। इसलिए जो भी व्यापारी ऐसा करेगा उसे मुद्दत की राशि का तीन गुना जुर्माना देना पड़ेगा और लाइसेंस भी निरस्त करा देंगे। उसके लिए चाहे उन्हें व्यापारी के ड्रॉज से ही खुद पैसे क्यों ना निकालने पड़ें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पथरिया विधायक ने कहा कि जिस भी व्यापारी के पास भुगतान करने के लिए पैसे नहीं हैं, वे मंडी में किसानों का अनाज ना खरीदें। यदि उनके पास एक भी शिकायत आई, तो ठीक नहीं होगा। मीटिंग में व्यापारी खामोश ही रहे और विधायक की हां में हां मिलाते रहे। सभी एक स्वर में कहा कि हम आपकी बात मानने को तैयार हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed