{"_id":"66c097130cadb5119d0abcec","slug":"mp-news-niwari-police-revealed-blind-murder-that-happened-on-12th-august-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भीख मांगकर दोस्त को पैसे देते था युवक, जब मांगा तो मुकर गया...और फिर हुई ये दर्दनाक घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भीख मांगकर दोस्त को पैसे देते था युवक, जब मांगा तो मुकर गया...और फिर हुई ये दर्दनाक घटना
Sat, 17 Aug 2024 05:57 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 17 Aug 2024 05:57 PM IST
सार
निवाड़ी जिले की धार्मिक नगरी ओरछा में 12 अगस्त को हुए अंधेकत्ल का शनिवार को निवाड़ी पुलिस ने खुलासा कर दिया। कुछ रुपयों के लेन- देने में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की हत्या की थी।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
निवाड़ी जिले में सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ओरछा में एक युवक भीख में मिले सिक्के संग्रहित करने के लिए अपने दोस्त को देता था। जहां सिक्कों का हिसाब न होने पर उसी दोस्त ने अपने दोस्त की हत्या कर दी।
विज्ञापन
दरअसल, मृतक के ऊपर इन्हीं सिक्कों की 18 हजार रुपयों की उधारी हो गई थी। जब युवक ने पैसे नहीं दिए तो आरोपी ने अपने दोस्त के सिर पर डंडा मार कर उसकी हत्या कर दी। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया ने बताया कि 12 अगस्त 2024 को ओरछा थाने के नरैया मोहल्ले में स्थित किलेदार विवाह वाटिका के पीछे झाड़ियों में पुलिस को एक युवक का शव मिला था। जांच पड़ताल के बाद मृतक की पहचान राकेश कुशवाहा निवासी खिसनी थाना सकरार के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
हत्या के बाद आरोपी ने मृतक राकेश के शव को कंबल में लपेटकर झाड़ियों में फेंक दिया था। वहीं, मामले की गंभीरता परखते हुए पुलिस अधीक्षक निवाड़ी ने अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर पुलिस ने मृतक के घर के आने-जाने वाले रास्तों की सघन चेकिंग और आसपास के लोगों से बारीकी से पूछताछ करते हुए शहर के संबंधित सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे गए। जहां इस दौरान पुलिस को आरोपी का पता चला और मुखबिर तंत्र सक्रिय कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी पूरन रजक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि वह मृतक राकेश कुशवाहा का पूर्व से परिचित था। पूरन मृतक राकेश को सिक्के लाकर देता था, जिसकी उधारी मृतक राकेश पर थी। आरोपी पूरन को मृतक राकेश से 18 हजार रुपये लेने थे। मृतक ने आरोपी के पैसे नहीं दिए तो उसने 10 अगस्त 2024 को रात में आरोपी पूरन ने राकेश के सिर पर डंडा मारकर हत्या कर दी और उसके शव को पास की झाड़ियों में फेंक दिया।
वहीं, अब पुलिस ने आरोपी के पास से एक बोरी और एक थैला में 50 हजार के सिक्के सहित घटना में प्रयुक्त डंडा और मृतक का मोबाइल बरामद किया है। अब पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
