फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Narottam said that he is bringing a law for hookah-lounge, there will be a provision of 3 years impri

MP News: नरोत्तम बोले हुक्का-लाउंज के लिए कानून ला रहे हैं, तीन साल की सजा और एक लाख जुर्माने का होगा प्रावधान

Tue, 18 Oct 2022 11:36 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 18 Oct 2022 11:36 AM IST
सार

मध्यप्रदेश सरकार हुक्का बार, लाउंज पर सख्ती के लिए कोटपा-2003 एक्ट में संशोधन कर रही है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कानून में तीन साल की सजा और एक लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान होने की बात कही है।

विज्ञापन
MP News: Narottam said that he is bringing a law for hookah-lounge, there will be a provision of 3 years impri
गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिये चौतरफा कार्रवाई की जा रही है। नशा मुक्ति अभियान को प्रदेश में सघनता से चलाया जा रहा है। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हुक्का बार और लाउंज पर सख्ती से रोक लगाने के लिये सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद (विज्ञापन का निषेध और व्यापार तथा वाणिज्य उत्पादन, आपूर्ति और वितरण का विनियमन) अधिनियम-2003 (COTPA) में संशोधन किया जा रहा है। नशा मुक्ति अभियान में कोटपा में 3 हजार 814 प्रकरण में 4 हजार 416 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने बताया कि कोटपा में संशोधन कर हुक्का बार और लाउंज को प्रतिबंधित कर रहे हैं। इसके बाद इसे संचालित करने वालों के खिलाफ न्यूनतम 50 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक के जुर्माना और न्यूनतम एक से तीन साल तक की सजा का प्रावधान प्रस्तावित है। वर्तमान में कोटपा में हुक्का बार एवं लाउंज संचालित करने वालों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा-144 में कार्रवाई की जाती है। प्रदेश में अब तक सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 3 हजार 953 लोग के खिलाफ कार्रवाई की गई है। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 1 हजार 783 लोग के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

 
अब तक 97 हजार लीटर शराब जब्त
नशा मुक्ति अभियान में अब तक 97 हजार 655 लीटर अवैध शराब जब्त की जिसमें 13 हजार 237 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अब तक एनडीपीएस एक्ट में 205 आरोपियों से 2729.596 ग्राम मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। सिंगरौली में 180 हरे गांजे के पेड़ जब्त किये गये हैं। उज्जैन में 500 लीटर लहान जब्त कर नष्ट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
7000 से अधिक जन जागरूकता कार्यक्रम
नशा मुक्ति के लिये प्रदेश में व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। 8 एवं 9 अक्टूबर को 442, 10 को 542, 11 को 759, 12 को 889, 13 को 806, 14 को 917, 15 को 1012, 16 को 1037 एवं 17 अक्टूबर को 960, कुल 7 हजार 364 जन-जागरूकता कार्यक्रम किए जा चुके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed