{"_id":"639c44be8e7b9c6c9c17e41f","slug":"mp-news-narottam-mishra-to-visit-hindu-leader-s-home-in-khandwa-aimim-raises-questions","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: ‘आधे घंटे में मुसलमानों से निपट लेंगे’ के समर्थक हिंदू नेता के घर जाएंगे गृहमंत्री, AIMIM को आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: ‘आधे घंटे में मुसलमानों से निपट लेंगे’ के समर्थक हिंदू नेता के घर जाएंगे गृहमंत्री, AIMIM को आपत्ति
Fri, 16 Dec 2022 04:16 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 16 Dec 2022 04:16 PM IST
सार
खंडवा में आधे घंटे में मुसलमानों से निपट लेंगे कहने वाले हिंदू नेता के घर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के भोजन के कार्यक्रम पर AIMIM ने आपत्ति उठाई है। ट्विटर पर ओवैसी ने भी इस मुद्दे को रीट्वीट कर हवा दे दी है।
विज्ञापन
नरोत्तम मिश्रा और अशोक पालीवाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के खंडवा दौरे से पहले ही उनके कार्यक्रम पर सवाल खड़े हो रहे हैं। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसल्मिन यानी AIMIM ने मिश्रा के कार्यक्रम का लेटर पोस्ट करते हुए पुलिस के सामने मुसलमानों से आधे घंटे में निपट लेने की धमकी देने वाले नेता के घर गृहमंत्री के भोजन कार्यक्रम पर सवाल उठाए हैं। AIMIM का आरोप है कि ऐसा कर मुस्लिमों का नरसंहार करने के लिए सरकार खुद ही प्रेरित कर रही है। यह संविधान और लोकतंत्र पर काला धब्बा है। मुस्लिमों के साथ बड़ा अन्याय है।
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा शुक्रवार को बुरहानपुर और खंडवा के दौरे पर हैं। बुरहानपुर से खंडवा आकर शाम को स्थानीय नेता अशोक पालीवाल के घर भोजन करेंगे। यह अशोक पालीवाल वही शख्स हैं, जिन्होंने कुछ दिन पहले खंडवा में सीएसपी कार्यालय का घेराव किया था। हिंदू संगठनों ने कुछ मांगों को लेकर पुलिस का घेराव किया था। इस दौरान पालीवाल के साथ मौजूद एक नेता ने धमकी भरे अंदाज में कहा था कि आप आधे घंटे पुलिस को हटा लो हम इनसे निपट लेंगे।
विज्ञापन
एमआईएम की स्टेट यूनिट ने उठाए सवाल
ओवैसी की पार्टी की स्टेट यूनिट ने यह मुद्दा उठाया है। ट्वीट में कहा है कि मुस्लिमों के नरसंहार की बात करने वालों को सरकार प्रोत्साहित कर रही है। यह संविधान और लोकतंत्र पर काला धब्बा है। मुस्लिमों के साथ यह बड़ा अन्याय है। इसके बाद असदुद्दीन ओवैसी ने भी इसे रीट्वीट किया।