फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Narottam Mishra hit back at Diggi, said he wants to keep Muslims as his fiefdom

MP News: नरोत्तम मिश्रा का दिग्विजय सिंह पर बड़ा हमला, कहा- ISI से जहर रिचार्ज करते हैं क्या?

Wed, 16 Nov 2022 12:36 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 16 Nov 2022 12:36 PM IST
सार

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को मीडिया को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार किया। मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने वाणी में इतना जहर लाते कहां से हैं। ISI से रिचार्ज कराते है क्या? उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदैव मुसलमानो को अपना वोटबैंक बनाये रखना चाहती है।

विज्ञापन
MP News: Narottam Mishra hit back at Diggi, said he wants to keep Muslims as his fiefdom
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में दाखिल होने वाली है। इससे पहले ही नेताओं में तीखी बयानबाजी तेज हो गई है। दिग्विजय सिंह के संघ प्रमुख मोहन भागवत के मदरसा-मस्जिद जाने को भारत जोड़ो यात्रा का प्रभाव बताया था। इस पर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया। उन्कहोंने कहा कि दिग्विजय सिंह अपनी वाणी में इतना जहर कहां से लाते हैं? क्या ISI से रिचार्ज कराते हैं? 
विज्ञापन


गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बुधवार को मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार किया। मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह अपनी वाणी में इतना जहर लाते कहां से लाते हैं? ISI से रिचार्ज कराते है क्या? कांग्रेस सदैव मुसलमानो को अपना वोटबैंक बनाये रखना चाहती है। दिग्विजय सिंह मुसलमानों को अपनी जागीर बनाकर रखना चाहते हैं। कोई मुसलमानो के साथ निकटता बढ़ाता है तो कांग्रेसियों के पेट में मरोड़ें उठने लगती हैं। कुछ भी अनाप-शनाप बकने लगते हैं। कल भागवत जी ने कहा है कि हम सबका DNA एक है। उन्होंने कुछ कहा नहीं कि इनके पेट में दर्द शुरू हो जाता है।
विज्ञापन


क्या कहा था दिग्विजय सिंह ने 
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को खरगोन में कहा था कि मोहन भागवत ने मदरसा-मस्जिद जाना शुरू कर दिया है। थोड़े दिन में मोदी जी टोपी लगाते दिखेंगे। यह भारत जोड़ो यात्रा का प्रभाव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed