फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: MP will become the first state to offer pilgrimage to the elderly by airplane, know when the first fl

MP News: बुजुर्गों को हवाई जहाज से तीर्थ दर्शन कराने वाला पहला राज्य बनेगा एमपी, जानें कब जाएगी पहली फ्लाइट

Wed, 07 Sep 2022 07:11 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 07 Sep 2022 07:11 PM IST
सार

मध्य प्रदेश बुजुर्गों को हवाई जहाज से तीर्थ दर्शन कराने वाला पहला राज्य बनने जा रहा है। सरकार नए साल में बुजुर्गों को यह सुविधा देने जा रही है।
 

विज्ञापन
MP News: MP will become the first state to offer pilgrimage to the elderly by airplane, know when the first fl
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना फ्लाइट से होगी शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार धर्मप्रेमी बुजुर्गों को एक और सौगात देने जा रही है। मध्य प्रदेश मेें बुजुर्गों को हवाई जहाज से तीर्थ दर्शन कराने की योजना बन रही है। एमपी ऐसा करने वाला पहला राज्य बनने जा रहा है। सरकार नए साल में बुजुर्गों को यह सुविधा देने जा रही है। सबकुछ योजना मुताबिक रहा तो पहली फ्लाइट 1 जनवरी 2023 को रवाना हो जाएगी। 
विज्ञापन


धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर ने बताया कि मध्य प्रदेश देश का बुजुर्गों को फ्लाइट से तीर्थ दर्शन कराने वाला पहला राज्य होगा। उन्होंने बताया कि जहां सीधी पहुंच जैसे रामेश्वरम, तिरुपति बालाजी, वैष्णोदेवी के लिए यात्रा शुरू की जाएगी। ठाकुर ने बताया कि इसमें और भी तीर्थस्थलों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही विभाग की तरफ से पूरी रूपरेखा तैयार की जा रही है। इसके बाद यात्रियों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि यात्रा में एक बार में 1 हजार लोगों को लेकर जाते हैं। हवाई जहाज से दो हिस्सों में 500-500 यात्रियों को लेकर जाया जाएगा।
विज्ञापन


ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से तीर्थ दर्शन यात्रा की 5 नई ट्रेनें चलाई जाएंगी। जिसमें करीब 5 हजार वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ दर्शन कराएंगे। इसके अलावा 1 नवंबर मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर भी 5 नई ट्रेनें चलाई जाएंगी। मंत्री ने कहा कि आदिगुरु शंकराचार्य के चारों धाम स्थापित किए थे ताकि सनातन हिंदू धर्म के साधक चारों धाम की यात्रा कर पुण्य प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीर्थ दर्शन योजना के तहत 17 सितंबर से 22 सितंबर तक पांच नई ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसमें भिंड से अयोध्या, वाराणसी, काशी, डॉ. अंबेडकर नगर (महू) इंदौर से रामेश्वरम, रीवा से तिरुपति, बुरहानपुर से वैष्णो देवी और बालाघाट से द्वारका सोमनाथ तक की ट्रेन शामिल है। अयोध्या, वाराणसी (काशी) जाने वाली ट्रेन में भिंड, ग्वालियर और दतिया, रामेश्वरम जाने वाली ट्रेन में इंदौर, देवास और उज्जैन, तिरुपति जाने वाली ट्रेन में रीवा, सतना और जबलपुर, वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेन में बुरहानपुर, खंडवा और हरदा एवं द्वारका सोमनाथ जाने वाली ट्रेन में बालाघाट, छिंदवाड़ा और बैतूल के तीर्थयात्री शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed