{"_id":"630f97a257d5641d470b491f","slug":"mp-news-more-than-27-thousand-houses-damaged-due-to-floods-in-vidisha-shivraj-visited","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: विदिशा में बाढ़ से 27 हजार से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त, सीएम शिवराज ने किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: विदिशा में बाढ़ से 27 हजार से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त, सीएम शिवराज ने किया दौरा
Wed, 31 Aug 2022 11:02 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:02 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में बाढ़ से प्रभावित विदिशा जिले के गांव का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दौरा किया। विदिशा में 1336 गांव के 27 हजार 639 मकान क्षतिग्रसत हुए हैं।
विज्ञापन
सीएम शिवराज बाढ़ प्रभावित गांव पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में बीते दिनों जोरदार बारिश ने कई इलाकों को जलमग्न कर दिया था। बाढ़ से काफी नुकसान भी हुआ है। विदिशा जिले के 1336 गांवों के 27 हजार 639 मकान क्षतिग्रस्त होना बताए जा रहे हैं। लोगों की परेशानी को देखते हुए सीएम शिवराज बुधवार को विदिशा जिले के दौरे पर निकले।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना के बाद विदिशा पहुंचे। यहां सीएम ग्राम हिनोतिया और गुजरखेड़ा गांव पहुंचे। यहां सीएम ने ग्रामीणों से बातचीत की। सीएम ने कहा कि मेरे ग्रामीण भाई यदि परेशान हैंं तो मैं चैन से कैसे बैठ सकता हूं। केवल हिनोतिया और गुजरखेड़ा ही नहीं विदिशा जिले के 1336 गांव के 27 हजार 639 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। सीएम ने कहा कि मैं अपनी जनता को संकट से निकालकर ले जाऊंगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने मिट्टी के ढेर बन गए मकानों को देखा है। गृहस्थी भी डूब गई और मवेशियों के अलावा फसलें भी बर्बाद हो गई हैं।
सीएम शिवराज ने कहा कि जिनके मकान बाढ़ से टूट गए हैं, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे आवास निर्माण कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि फसलों को हुए नुकसान के लिए आरबीसी 6-4 में सहायता के साथ प्रधानमंत्री फसल बीमा की राशि से भी भरपाई की जाएगी। साथ ही गाय, भैस, बकरी आदि मवेशियों के लिए भी मुआवजा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिनके पास रहने के लिए घर नहीं बचा, उन्हें घर बनने तक अस्थायी आश्रय स्थलों में रखा जाएगा। जिससे वे अपने बच्चों का पालन-पोषण कर सकें। उन्होंने जिला कलेक्टर को तत्काल व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ से जिंदगी बचाने की चुनौती के बाद अब सभी पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिंदगी पटरी पर आ जाए, फिर सड़क और पुल-पुलियों के काम भी किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के जो भी क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, उन्हें इस संकट और परेशानी से पार निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि विदिशा जिले में बाढ़ से हुई क्षति के अब तक के आकलन के आधार पर 11 करोड़ 3 लाख 15 हजार रुपये तत्काल प्रभावितों के खातों में अंतरित किए जा चुके हैं।