फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Miscreants abduct three people who went to graze cattle in the forest demanding ransom

MP News: जंगल में मवेशी चराने गए तीन लोगों का बदमाशों ने किया अपहरण, फिरौती की मांग

Tue, 17 Jan 2023 01:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 17 Jan 2023 01:51 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में मवेशी चराने गए तीन लोगों का बदमाशों ने अपहरण कर लिया है। अपहरण के बाद बदमाश फिरौती की मांग कर रहे हैं। फिलहाल, पुलिस जंगल में बदमाशों का तलाश कर रही है।

विज्ञापन
MP News Miscreants abduct three people who went to graze cattle in the forest demanding ransom
जंगल में बदमाशों की तलाश कर रही पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्योपुर जिले में विजयपुर थाना इलाके के धनकर गांव के जंगल में मवेशी चराने गए तीन चरवाहों का अज्ञात हथियारधारी बदमाशों ने अपहरण कर लिया। अपहरण की सूचना मिलने के बाद विजयपुर, वीरपुर, अगरा और रघुनाथपुर सहित आसपास के चार थानों की पुलिस जंगल में बदमाशों की तलाश करने के लिए उतर गई है। घटना के बाद अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। एडीजी चंबल राजेश चावला और एसपी आलोक कुमार सिंह भी विजयपुर पहुंच गए हैं। बदमाशों ने चार-चार लाख रुपये फिरौती की मांग की है।

विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक, गुड्डा बघेल, भत्तू बघेल निवासी गंजनपुरा और रामसरूप यादव भूरापुरा अपने अन्य साथी पप्पू बघेल, सियाराम बघेल, फेरन यादव और रतिराम सहित सात लोग शाम के वक्त जंगल में मवेशियों को चराने के लिए गए थे। इसी दौरान वहां पर आठ हथियारबंद बदमाश पहुंच गए, जिन्होंने चरवाहों को बंधक बनाकर पहले उनके साथ मारपीट की, फिर उन्हें पैदल चलाकर धोरेट सरकार के जंगल में ले गए। जहां पूछताछ के बाद बदमाशों ने पप्पू बघेल, सियाराम बघेल, फेरन यादव और रतिराम को छोड़ दिया। बाकी तीन लोगों का अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन


चार-चार लाख रुपये की फिरौती मांगी...
ग्रामीणों के अनुसार, अब बदमाश परिजनों से चार-चार लाख रुपये फिरौती की मांग कर रहे हैं। इस घटना से इलाके के पशु चरवाहे डरे हुए हैं और डर के कारण जंगल में मवेशियों को लेकर नहीं जा रहे हैं। अपहृतों के परिजनों का कहना है कि उनके परिजन मवेशी चराने के लिए जंगल में गए थे, लेकिन 24 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। जंगल से तीन लोगों के अपहरण की शिकायत परिजनों ने की है। पुलिस पार्टियां जंगल में लगातार तलाश कर रही है। वहीं, पुलिस पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार सिंह का कहना है कि सूचना मिलने के बाद पुलिस पार्टी ने जंगल में लगातार तलाश कर रही है। उम्मीद है कि जल्द सभी को मुक्त करा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed