फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Miscreant Says I am The Father of Katni, Police Arrest

MP News: छह मामलों में आरोपी ने खुद को बताया 'कटनी का बाप', पुलिस हिरासत में आते ही बदल गए सुर...

Mon, 15 Jan 2024 02:19 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 15 Jan 2024 02:19 PM IST
सार

Katni Viral Video News: कटनी में एक वीडियो वायरल हो गया है। इसमें छह मामलों के आरोपी ने एक युवा को पीटा। उसके साथ गाली-गलौज की। फिर खुद को कटनी का बाप कहने को मजबूर किया।

विज्ञापन
MP News: Miscreant Says I am The Father of Katni, Police Arrest
कटनी में वायरल हुए वीडियो का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बदमाश एक युवा से गाली-गलौज करते हुए मारपीट करता दिख रहा है। उससे बोल रहा है कि जिले का बाप कौन? इस पर युवक बोल रहा है- बेटू यादव... इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। हालांकि, यह उसे भारी पड़ा। वीडियो वायरल होते ही माधवनगर थाना प्रभारी मनोज गुप्ता ने पुलिस बल के साथ मिलकर आरोपी को तलाशा।
विज्ञापन


पुलिस को पता चला था कि आरोपी हर्ष उर्फ बेटू यादव अमीरगंज के दुर्गा मंदिर के पास धारदार हथियार लेकर लोगों में दहशत फैलाने का काम कर रहा है। इसके बाद थाना प्रभारी मनोज गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर आरोपी की घेराबंदी की। उससे धारदार हथियार जब्त किया और उसे थाने लाया गया। आरोपी से नारे भी लगवाए- जिले में बदमाशों का बाप कौन, कटनी पुलिस, कटनी पुलिस।
विज्ञापन


हर्ष उर्फ बेटू यादव पर मारपीट, चाकू की नोक पर पैसे वसूलने सहित विभिन्न धाराओं के तहत छह प्रकरण दर्ज है। पूरे मामले पर कटनी एसपी अभिजीत कुमार रंजन ने बताया कि युवक के साथ मारपीट करने वाला बदमाश जो खुद को जिले का बाप बता रहा था, उसे हिरासत में लिया गया है। पुलिस कस्टडी में आते ही उसने नारे लगाए हैं। ये सब इसलिए किया गया ताकि समाज में ऐसे बदमाशों का खौफ खत्म हो सके। फिलहाल आरोपी से धारदार हथियार मिला था। इस पर माधवनगर थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed