फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Maihar Sharda Mandir Dead Bodies Were Found Behind Temple Know Updates

MP News: आत्महत्या या हत्या? मैहर में शारदा मंदिर के पीछे मिले तीन शव, जानें पुलिस क्या बता रही

Mon, 17 Jun 2024 08:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 17 Jun 2024 08:03 PM IST
सार

दो पुरुष और एक महिला ने देवीजी पहाड़ी के पीछे जंगल में पेड़ में फंदा बनाकर फांसी लगाई है। घटना स्थल की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। पुलिस को अंदेशा है कि दर्शन करने के लिए तीनों मैहर आए और पहाड़ी के पीछे जाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन
MP News Maihar Sharda Mandir Dead Bodies Were Found Behind Temple Know Updates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मां शारदा धाम मैहर की पहाड़ी पर बीते दिन रविवार शाम एक साथ तीन कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। सूचना मिलते ही मैहर पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल और सीएसपी राजीव पाठक सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। तीनों कंकालों को बरामद करने के पश्चात पोस्टमॉर्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया। तीनों कंकाल में से किसी की पहचान नहीं हो पाई थी। शुरुआती जांच में सिर्फ इतना पता चला है कि पेड़ पर फांसी के फंदे से लटक रहे कंकाल पुरुषों के हैं और जमीन पर पड़ा कंकाल किसी महिला का है।

विज्ञापन


पुलिस ने फॉरेंसिक टीम से घटना का बारीकी से जांच पड़ताल कराई और मृतकों की महचान भी हो चुकी है। मृतक की पहचान छोटकी साकेत और उसके दो पुत्रों के रूप में हुई है। छोटकी साकेत अपने पुत्र राजकुमार और दीपक के साथ 19 जनवरी को घर से मैहर देवी दर्शन को निकली थी। लेकिन वापस नहीं लौटी थी। छोटकी अक्सर हर महीने देवी दर्शन करने आती थी और रुक भी जाती थी। ऐसे में परिजनों ने खोज खबर नहीं ली।
विज्ञापन


साढ़े पांच महीने बाद तीनों के शव मैहर शारदा मंदिर के पहाड़ी में मिले हैं। परिजन मैहर थाना पहुंच कर कपड़े के आधार पर तीनों शव की पहचान की है। शव कंकाल में तब्दील है और उनके कुछ अंग भी गायब हैं। शवों का पोस्टमॉर्टम किया गया है। पुलिस की माने तो जरूरत पड़ी तो मेडिकल कॉलेज की टीम से भी पीएम कराया जाएगा। प्राथमिक जांच में मौत की वजह आत्महत्या लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें, मौत की असली वजह पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी। बहरहाल, महिला शारदा मां की भक्त थी और पुलिस परिस्थिति जन्य साक्ष्य को आधार मानकर आत्महत्या मान रही है।ऐसे में सवाल उठ रहा है कि कही अंधी आस्था के चलते महिला ने आत्मघाती कदम तो नहीं उठाया।क्योंकि घनघोर जंगल में इसके पहले भी कई शव मिल चुके हैं और पुलिस की जांच में आत्महत्या निकले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed