फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: lover strangled married girlfriend to death in Niwari accused arrested

MP News: शादीशुदा प्रेमिका संबंध बनाने के लिए करती थी मजबूर, प्रेमी ने शराब पिलाकर की हत्या, ऐसे खुला राज

Tue, 09 Jul 2024 08:06 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 09 Jul 2024 08:06 PM IST
सार

शादीशुदा प्रेमिका की शारीरिक संबंध बनाने की इच्छाओं से तंग आकर प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने शव को अपने खेत में दफना दिया, लेकिन एक महीने बाद शव निकालकर जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन
MP News: lover strangled married girlfriend to death in Niwari accused arrested
प्रेमी ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के निवाड़ी पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के काशीपुरा गांव में महिला की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अवैध संबंध के चलते महिला की हत्या की गई थी। 

विज्ञापन


निवाड़ी जिले के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर राय सिंह ने मंगलवार दोपहर कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि काशीपुरा गांव में रहने वाली गुलाब देवी 30 मई को लापता हो गई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की, इसी बीच सिनोनिया जंगल में एक महिला कि लाश  मिली। परिजनों ने उसकी पहचान गुलाब देवी के रूप में की। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। 
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका के गांव के ही रहने वाले मदन कुशवाहा से अवैध संबंध थे। पूछताछ के लिए मदन को पुलिस ने हिरासत में लिया। उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी मदन ने बताया कि उसके गुलाब के साथ अबैध संबंध थे। वह उसे अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर करती थी, जबकि उसका शरीर कमजोर हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शारीरिक संबंध बनाने के लिए वह उसे लगातार प्रताड़ित कर रही थी, इसी के चलते वह 30 मई को अपनी बाइक पर गुलाब देवी को बैठाकर खेत पर ले गया, जहां दोनों ने शराब पी। इसके बाद उसने गुलाब की शराब में नशीला पदार्थ मिला दिया, जिससे वह बेहोश गई। इसके बाद उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद अपने खेत में शव को दफना दिया, एक महीने तक हर दिन जाकर उसकी रखवाली भी करता रहा।


आरोपी मृतका के पति के साथ पुलिस में आवेदन देने के लिए भी आया था। शव गलने के बाद उसने खेत से निकालकर सिनोनिया जंगल में फेंक दिया, जहां से पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल और बाइक बरामद की गई। जुर्म कबूलने के बाद उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर बरामद कर लिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed