{"_id":"676178f6433273d39b0ee1ee","slug":"mp-news-lokayukta-took-two-big-actions-in-maihar-je-arrested-at-one-place-and-ri-arrested-at-another-place-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मैहर में लोकायुक्त की दो बड़ी कार्रवाई, एक जगह जेई तो दूसरी जगह आरआई हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मैहर में लोकायुक्त की दो बड़ी कार्रवाई, एक जगह जेई तो दूसरी जगह आरआई हुआ गिरफ्तार
Tue, 17 Dec 2024 06:43 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 17 Dec 2024 06:43 PM IST
सार
लोकायुक्त पुलिस ने मैहर में दो जगहों पर कार्रवाई की। लोकायुक्त ने एक जगह जेई तो दूसरी जगह आरआई को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैहर जिले में लोकायुक्त की मंगलवार को दो बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। राजस्व विभाग के बाद बिजली विभाग के जेई को 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आगे की कार्रवाई लोकायुक्त द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
मैहर में सुबह लोकायुक्त ने दो जगह छापेमारी कर भ्रष्ट अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ा है। पहली कार्रवाई मैहर के तहसील कार्यालय में देखने को मिली। जहां लोकायुक्त की 15 सदस्यीय टीम ने राजस्व विभाग के तिलोरा आरआई को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। पूरे मामले पर शिकायतकर्ता ने बताया कि जमीन खरीदने के बाद सीमांकन के लिए आवेदन किया था, जिसके बाद पटवारी अरुण सिंह और आरआई राघवेंद्र सिंह के द्वारा 40 हजार रुपये की मांग की गई थी। आरोपियों ने पहले 20 हजार रुपये ले लिए थे। उसके बाद आज 20 हजार रुपये लेते लोकायुक्त ने पकड़ा है और आगे की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
वहीं, दूसरा मामला मध्यप्रदेश विद्युत वितरण केंद्र अमरपाटन के ताला से सामने आया है। जहां झूठे केश में फसाने की एवज में बिजली विभाग का जेई 30 हजार रुपये की घूस लेते पकड़ाया है। शिकायतकर्ता सुशील कुमार कुशवाहा निवासी भरड़ा ने बताया कि मेरे घर मे फ़र्ज़ी कनेक्शन सिद्ध कर झूठे केस में फसने की धमकी जेई के द्वारा दी जा रही थी, जिसके बाद पीड़ित ने लोकायुक्त का सहारा लिया और भ्रष्ट अरोपी कर्मचारी को रंगे हाथों गिरफ्तार करवाया है।
विज्ञापन
