{"_id":"62b1bf70c6958d5a0c6bf504","slug":"mp-news-lokayukta-caught-engineer-taking-a-bribe-of-five-thousand-in-betul-demanded-bribe-in-exchange-for-evaluation","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: लोकायुक्त ने बैतूल में पांच हजार की घूस लेते हुए इंजीनियर को पकड़ा, मूल्यांकन के बदले मांगी थी रिश्वत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: लोकायुक्त ने बैतूल में पांच हजार की घूस लेते हुए इंजीनियर को पकड़ा, मूल्यांकन के बदले मांगी थी रिश्वत
Tue, 21 Jun 2022 06:24 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 21 Jun 2022 06:24 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में निर्माण कार्यों के मूल्यांकन के बदले रिश्वत मांगने वाले इंजीनियर को लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के प्रभातपट्टन ब्लॉक में आने वाली ग्राम पंचायत वंडली में निर्माण कार्यों का मूल्यांकन करने के बदले में इंजीनियर ने घूस मांगी थी। जब वह पांच हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था, तब लोकायुक्त पुलिस ने उसे ट्रैप कर लिया।
लोकायुक्त इंस्पेक्टर तिवारी ने बताया कि जनपद में इंजीनियर संजय गव्हाडे को घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। गव्हाडे ने ग्राम वंडली में स्वच्छ भारत मिशन के तहत अमरावती घाट निवासी गुलाबराव महादेवराव दोड़के ने निर्माण कार्य किए हैं। इन कामों के लिए डेढ़ लाख रुपये का बिल लगाया गया था। इंजीनियर गव्हाडे ने इन कार्यों का मूल्यांकन करने के लिए 15 हजार रुपये मांगे। गुलाब राव दोड़के ने 10 जून को लोकायुक्त भोपाल रेंज के पुलिस अधीक्षक को इसकी शिकायत की।
इंस्पेक्टर रजनी तिवारी ने शिकायत का सत्यापन किया और ट्रैप की कार्यवाही की योजना बनाई। गुलाब ने इंजीनियर की रिश्वत की मांग को वॉइस रिकॉर्डर पर रिकॉर्ड किया। फिर एसपी मनु व्यास के निर्देश में रजनी तिवारी ने इंस्पेक्टर मनोज पटवा, इंस्पेक्टर उमा कुशवाहा, प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह, संदीप, अवध की संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई को भेजी। मंगलवार दोपहर को मुलताई में बिरुल चौराहे पर जैसे ही रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर पांच हजार रुपये लिए, वैसे ही टीम ने उसे दबोच लिया।