फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Lightning struck a family in Damoh, father-son died on the spot, two innocent children injured

MP News: दमोह में एक परिवार पर गिरी बिजली, पिता-पुत्र की मौके पर मौत, दो मासूम बच्चे घायल

Sun, 09 Apr 2023 06:26 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 09 Apr 2023 06:26 PM IST
सार

दमोह जिले में आकाशीय बिजली ने एक परिवार को चपेट में ले लिया। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो मासूम बच्चे घायल हुए हैं। जिनका इलाज जारी है। 

विज्ञापन
MP News: Lightning struck a family in Damoh, father-son died on the spot, two innocent children injured
Red Lightning - फोटो : iStock

विस्तार

मध्यप्रदेश के दमोह में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों पिता-पुत्र थे। हादसे में दो बच्चे की घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। मामला दमोह जिले के पथरिया के उमरा गांव का है। 
विज्ञापन


दमोह में एक बार फिर शनिवार रात मौसम बदला और बारिश होने लगी। तेज हवाएं चलने लगी। रात करीब 8:00 पथरिया क्षेत्र में भी बारिश शुरू हुई। तभी उमरा गांव में 36 वर्षीय अन्नू पिता राधे आदिवासी बारिश के दौरान अपने घर के एक हिस्से में गाय बांधने गया, उसी समय अचानक उस पर आकाशीय बिजली गिर गई। पीछे से पिता राधे आदिवासी (55) ने भी दौड़ लगाई, जिन पर गाज की कुछ चिंगारियां गिरीं और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


पास में ही अन्नू आदिवासी के दो बच्चे लखन (2) और हरिबाई (4) खेल रहे थे, जिन्हें भी गाज की धमक लगी और दोनों घायल हो गए। दोनों बच्चों को पथरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतकों के शव को पथरिया अस्पताल लाया गया है। यहां पर उनके पंचनामा की कार्रवाई की जाएगी। इधर दमोह जिला मुख्यालय पर रात 9 बजे तेज बारिश हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed