{"_id":"6477faaa8b758cffb204d12b","slug":"mp-news-katni-collector-reached-for-surprise-inspection-of-jail-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: जेल के औचक निरीक्षण में पहुंचे कटनी कलेक्टर, खाने का जायजा लेने के बाद कैदियों से जाना हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: जेल के औचक निरीक्षण में पहुंचे कटनी कलेक्टर, खाने का जायजा लेने के बाद कैदियों से जाना हाल
Thu, 01 Jun 2023 07:26 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 01 Jun 2023 07:26 AM IST
सार
कटनी जिला कलेक्टर ने बुधवार को जेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खाने का जायजा लिया। साथ ही जेल में बंद कैदियों का हालचाल जाना।
विज्ञापन
कटनी जिला कलेक्टर अवि प्रसाद
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कटनी जिला कलेक्टर अवि प्रसाद ने जिला जेल का औचक निरीक्षण करते हुए वहां के बैरक में बंद कैदियों से चर्चाएं की। इस दौरान उनके द्वारा कैदियों को मिलने वाले शाम के भोजन बनने वाले स्थान में पहुंचकर रोटियों से लेकर उड़द की दाल और कटहल की सब्जी की जांच करते नज़र आए।
विज्ञापन
कलेक्टर अवि प्रसाद के द्वारा जेल में बंद कैदियों के बारे में पूछे जाने पर जिला जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी ने बताया कि जेल में 469 कैदी मौजूद हैं। उसके बाद कलेक्टर ने बैरक नंबर एक में जाकर 32 कैदियों से भरे सेल में जाकर मारपीट के जुर्म में सजा काट रहे धर्मेंद्र, भोला, विचाराधीन कैदी बडखेड़ा निवासी हेतराम सहित अन्य लोगों से अकेले में मिलकर बात करते हुए उनके अपराधों से लेकर रहने और खाने की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
कलेक्टर अवि प्रसाद की माने तो जेल में भोजन की गुणवत्ता से लेकर साफ-सफाई बेहतर मिली। कुछ सामान्य कमियां मिलीं, जिन्हें सुधार के लिए कहा गया है। वहीं, जेल विजिटर बुक में अच्छे भोजन और साफ-सफाई के चलते सराहना की है।
विज्ञापन
