फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Katni collected revenue of Rs 300 crore from 63 liquor shops of 20 groups

MP News: 20 समूहों की 63 शराब दुकानों से इस जिले ने जुटाए 300 करोड़ का राजस्व, 15 फीसदी के साथ हुआ नया टेंडर

Mon, 01 Apr 2024 10:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 01 Apr 2024 10:40 PM IST
सार

20 समूहों की 63 शराब दुकानों से प्रदेश के एक जिले ने 300 करोड़ का राजस्व जुटाया। वहीं, 15 फीसदी के साथ नया टेंडर जारी हुआ है।

विज्ञापन
MP News Katni collected revenue of Rs 300 crore from 63 liquor shops of 20 groups
15 फीसदी के साथ हुआ नया टेंडर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश सरकार ने कटनी जिले के आबकारी विभाग से 300 करोड़ रुपये जुटाए हैं, जिसमें 63 शराब दुकानों का ठेका नवीनीकरण प्रक्रिया के तहत 20 समूहों को सौंपा है। जो पिछले बार से 15 फीसदी की बढ़ोतरी करते हुए राजस्व जुटाया है। हालांकि, इस बार 320 करोड़ रुपये आरक्षित किया गया था। लेकिन विभाग को महज 303 करोड़ रुपयों से ही संतुष्ट होना पड़ा है।

विज्ञापन


दरअसल, शराब ठेका की प्रक्रिया फरवरी माह से शुरू हो गई थी, जिसे 31 मार्च को पूर्ण करते हुए आज एक अप्रैल से नया शराब ठेका लागू कर दिया है, जिसमें कटनी जिले की देशी-विदेशी की 63 शराब दुकानों का लाइसेंस दो चरणों में करते हुए 20 समूहों को दिया गया है।
विज्ञापन


पूरे मामले की जानकारी देते हुए आबकारी अधिकारी आरके बघेल ने बताया कि कटनी जिले की सभी शराब दुकानों को नवीनीकरण की कार्रवाई पूर्ण करते हुए एक अप्रैल से नया ठेका किया गया है, जो पिछली बार के लाइसेंस फीस से 15 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 320 करोड़ आरक्षित किया गया था। लेकिन उससे ठेका महंगा मानते हुए कई समूहों ने हाथ खींच लिया था, जिससे दो चरणों में टेंडर प्रक्रिया की गई और कुछ कम में राशि में 63 दुकानों का नवीनीकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें, जिले की कई शराब दुकानों को नए ठेकेदारों ने लिया है, जिसके चलते पुराने ठेकेदारों ने कम कीमतों में शराब की बिक्री की गई, जिसका फायदा लेने सुरा-प्रेमियों की बड़ी भीड़ झर्रा-टिकुरिया, सुभाष चौक, बरगवां सहित अन्य दुकानों में गुलजार देखने को मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed