{"_id":"64ca6a3231bb31b7ea09cb42","slug":"mp-news-karni-soldiers-were-preparing-to-show-black-flags-to-the-cm-but-police-took-away-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम को काले झड़े दिखाने की तैयारी में थे करणी सैनिक, मुख्यमंत्री के आने से पहले ही पुलिस ले गई थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम को काले झड़े दिखाने की तैयारी में थे करणी सैनिक, मुख्यमंत्री के आने से पहले ही पुलिस ले गई थाने
Wed, 02 Aug 2023 08:18 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर-मालवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर-मालवा
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Wed, 02 Aug 2023 08:18 PM IST
सार
सीएम शिवराज सिंह चौहान बुधवार को आगर मालवा विकास कार्यो का भूमिपूजन करने गए थे। उसके पहले ही करणी सेना ने सीएम को काले झड़े दिखानी की तैयारी कर ली थी। लेकिन पुलिस करणी सेना के लोगों को सीएम के आने से पहले ही थाने ले गई।
विज्ञापन
कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे सीएम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार दोपहर करीब 12.15 पर हेलीकाफ्टर द्वारा आगर पहुंचे। यहां सबसे पहले बाबा बैजनाथ मंदिर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना की। उसके बाद उन्होंने करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। रोड़ शो भी किया, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए विजय स्तंभ पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि महाकाल लोक की तर्ज पर बाबा बैजनाथ का भी भव्य निर्माण करवाया जाएगा। इसके बाद सीएम ने कोतवाली थाने के पीछे स्थित परेड ग्राउंड पहुंकर लाड़ली बहना सम्मेलन के तहत एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बहनों एवं बालिकाओं के लिए सरकार द्वारा बनाई गई विभिन्न योजनाओं का उल्लेख भी किया।
विज्ञापन
सीएम को काले झंड़े की तैयारी में थे करणी सैनिक
बता दें, सीएम के छावनी नाका चौराहे पर पहुंचने से पहले ही स्थानीय पुलिस अपने हाथों में काले झड़े लेकर खड़े करणी सेना के पदाधिकारी व सदस्यों को पकड़कर थाने ले गई। इस अवसर पर जल संसाधन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग मंत्री तुलसी सिलावट, जिला खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, विधायक विक्रम सिंह राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्नाबाई चौहान, पूर्व विधायक गोपाल परमार, लालजीराम मालवीय, रेखा रत्नाकर, बद्रीलाल सोनी, जिलाध्यक्ष चिंतामण राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कमिश्नर राजस्व संभाग उज्जैन डॉ. संजय गोयल, कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संतोष कौरी, जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। अंत में करीब तीन बजकर 20 मिनट पर सीएम मंदसौर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
