फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Kamal Nath said this is the second fight for freedom, in this the ruling party's chair is in danger

MP News: कमलनाथ बोले- यह आजादी की दूसरी लड़ाई, इसमें खतरे में सत्ताधारी पार्टी की कुर्सी है

Sun, 14 Aug 2022 09:19 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 14 Aug 2022 09:19 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह आजादी की दूसरी लड़ाई है। इसमें ना धर्म खतरे में है, ना देश खतरे में है, खतरे में है तो सिर्फ सत्ताधारी पार्टी की कुर्सी। 
 

विज्ञापन
MP News: Kamal Nath said this is the second fight for freedom, in this the ruling party's chair is in danger
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जनता को संबोधित किया। इस अवसर पर सत्ताधारी बीजेपी पर तंज कसते हुए कमलनाथ ने कहा कि यह आजादी की दूसरी लड़ाई है। इसमें ना धर्म खतरे में है, ना देश खतरे में है, खतरे में है तो सिर्फ सत्ताधारी पार्टी की कुर्सी। 
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आजादी की दूसरी लड़ाई लड़ने को तैयार है, क्या आप भी तैयार हैं। उन्होंने कहा कि क्या आज हम कह सकते हैं कि देश में चुनाव आयोग, रिजर्व बैंक, सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स और अदालतें आजाद हैं? विपक्ष की सरकारें आजाद हैं? जनता के द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि आजाद हैं? साथियों, आज हम सबको एक होकर आजादी की एक नई लड़ाई की शुरुआत करनी होगी। हमें याद रखना होगा कि हम जाति, समुदाय, धर्म और भाषा के आधार पर आपस में न लड़ें, बल्कि नई आजादी के लिए मिलकर लड़ें।
विज्ञापन


साथियों आप याद रखिये, कि जब आप रोटी मांगेगे तो गुमराह करने वाले कहेंगे धर्म खतरे में है? जब आप कहेंगे कि महंगाई कम करो, तो वे कहेंगे देश खतरे में है। जब आप रोजगार मांगेंगे तो वे आपको देशद्रोही कहेंगे। लेकिन आपको इस जाल में फंसना नहीं है। आपको समझना है कि न देश खतरे में है, न धर्म खतरे में है। अगर कुछ खतरे में है तो वह है सत्ताधारी की कुर्सी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथियों, आपको आजादी के लिए संविधान में दिए अधिकारों की मांग करनी है। आपको अपने वोट की रक्षा करनी है। नौजवानों के रोजगार की रक्षा करनी है। आपको अपने बच्चों के भविष्य की रक्षा करनी है। प्रेस और न्यायालय की आजादी की रक्षा करनी है। सेना के स्वाभिमान की रक्षा करनी है। आपको महिलाओं और किसानों की रक्षा करनी है। जनमत से चुनी हुई सरकारों की रक्षा करनी है।


कांग्रेस पार्टी 21वीं सदी में देशवासियों की आजादी के लिए एक नई लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। क्या आप भी तैयार हैं? अगर हम सब तैयार हैं, तो वह दिन दूर नहीं जब हम सभी को फिर से सच्ची आजादी मिलेगी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि वो दिन आएगा और आप वो दिन लाएंगे। हम लड़ेंगे और जीतेंगे। इस संकल्प के साथ आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की पुनः बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय हिंद, जय मध्यप्रदेश, जय मध्यप्रदेश की जनता
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed