फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News:  कमलनाथ का बीजेपी पर बड़ा आरोप, प्रदेश में आदिवासियों पर हो रहे सबसे ज्यादा अत्याचार

Wed, 10 Aug 2022 12:30 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 10 Aug 2022 12:30 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विश्व आदिवासी दिवस पर मंगलवार को पातालपानी पहुंचकर आदिवासी समुदाय के महान नेता टंट्या मामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर कमलनाथ ने बीजेपी सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में आदिवासी वर्ग के साथ अत्याचार और शोषण हो रहा है।   

विज्ञापन
MP News: Kamal Nath's big allegation on BJP, the most atrocities on tribals in the state
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

विश्व आदिवासी दिवस पर भी सियासत गरमाई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मंगलवार को पातालपानी पहुंचे। वहां आदिवासी समुदाय के महान नेता टंट्या भील मामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने बीजेपी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया और कहा कि प्रदेश में आदिवासी वर्ग के साथ अत्याचार और शोषण हो रहा है।



प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आदिवासी समुदाय के भगवान बिरसा मुंडा को भी याद करते हुए कहा कि आदिवासी समाज ने देश की आजादी में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। आदिवासी समाज बहुत ही भोला-भाला समाज है। भारतवर्ष में आदिवासी वर्ग का बहुत बड़ा समुदाय निवास करता हैं। केंद्र और प्रदेश की सरकारें आदिवासी विरोधी होने के कारण आज इस वर्ग के साथ अत्याचार और शोषण हो रहा है। भाजपा इस वर्ग को अपने भ्रमजाल में फंसाकर इनसे वोट तो ले लेती है, लेकिन बाद में इन्हें धोखा दे देती है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से आदिवासी वर्ग के हितों की रक्षा की है, चाहे जमीन के पट्टे की बात हो या उनके जीवनयापन की या उनके लिए कर्ज की बात हो। कांग्रेस आदिवासी वर्ग के साथ हमेशा थी, है और हमेशा रहेगी। कमलनाथ ने इंदौर के जानापाव में भगवान श्री परशुराम की जन्मस्थली पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जी ब्राह्मण समाज के ही नहीं पूरे भारतवर्ष के आराध्य हैं। उनकी कीर्ति, यश, उनकी बौद्विक क्षमता, बल और तेज, त्याग, तपस्या और बलिदान से पूरा विश्व चिर-परिचित हैं।  
 

MP News: Kamal Nath's big allegation on BJP, the most atrocities on tribals in the state
कमलनाथ ने टंट्या मामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया - फोटो : अमर उजाला
कमलनाथ ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रदेश कांग्रेस द्वारा आज से 15 अगस्त तक पूरे प्रदेश में सात दिवसीय तिरंगा सम्मान यात्रा निकाली जा रही है। इस दौरान प्रत्येक जिले में 75 किलोमीटर की पदयात्रा की जाएगी। तिरंगा यात्रा में कांग्रेस के पदाधिकारी, कांग्रेस के समस्त जनप्रतिनिधि, कांग्रेसजन और आम नागरिक हिस्सा लेंगे। इस दौरान जानापाव और पातालपानी में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।    

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के बाकी आंदोलन का जो हश्र हुआ है, वैसा ही इस पदयात्रा का भी होगा। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष एक किलोमीटर भी चले तो हमको जरूर बताना। साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में आदिसियों के खिलाफ वोट देकर वह कैसे आदिवासीहितैषी हो गए। 15 महीने की सरकार में कोई योजना नहीं बनाई। सारी की सारी बातें कागजों और घोषणाओं में रही। और वो अपने आपको आदिवासी हितैषी कहते है। हर व्यक्ति समझता है कि अब कांग्रेस कुछ नहीं करने वाली है।

MP News: Kamal Nath's big allegation on BJP, the most atrocities on tribals in the state
भोपाल में कांग्रेस ने तिरंगा यात्रा निकाली - फोटो : अमर उजाला

मध्य प्रदेश में मंगलवार को कांग्रेस की तिरंगा सम्मान यात्रा की शुरुआत हो गई। यह यात्रा 14 अगस्त तक निकाली जाएगी। इसमें कांग्रेस के विधायक और पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में तिरंगा सम्मान यात्रा निकालेंगे। मंगलवार को भोपाल में तेज बारिश में विधायक पीसी शर्मा ने तिरंगा यात्रा निकाली। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed