फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Kailash Vijayvargiya said, due to discrepancy in list many voters couldn't cast vote in Nikay Chunav

Madhya Pradesh: कैलाश विजयवर्गीय का सीएम शिवराज पर निशाना, मतदाता सूची को बताया निगम चुनाव में हार की वजह

Fri, 22 Jul 2022 04:49 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 22 Jul 2022 04:49 PM IST
सार

अमर उजाला से चर्चा में मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार आनंद पांडेय कहते है कि कैलाशजी का बयान बहुत हद तक सही है। यह बात बिलकुल सही है कि शिवराज अफसरों पर ज्यादा भरोसा करते हैं। भाजपा भले ही यह कहती हो कि वह कार्यकर्ताओं की पार्टी है। लेकिन इस चुनाव में पार्टी ने अपने पुराने और मेहनती कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर नए चेहरों को अवसर दिया...

विज्ञापन
MP News: Kailash Vijayvargiya said, due to discrepancy in list many voters couldn't cast vote in Nikay Chunav
कैलाश विजयवर्गीय के साथ शिवराज सिंह चौहान - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनावों के परिणाम के बाद सभी दल अपनी-अपनी समीक्षा में जुट गए हैं। भाजपा की नगर निगम में सात सीटें गंवाने के बाद हार के कारण तलाशे जाने लगे हैं। इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि नगर निगम चुनाव में सूची में गड़बड़ी की वजह से हजारों मतदाताओं द्वारा वोट नहीं डाल पाए, इसे लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से नाराजगी जताई है।

विज्ञापन

 

महासचिव विजयवर्गीय ने एक टीवी चैनल के साक्षात्कार में कहा, 'जो मतदाता सूची बनी, वह हमारे लिए अलार्मिंग थी। जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई करनी चाहिए।' उन्होंने सीएम शिवराज पर सवाल उठाते हुए कहा, 'उनका स्वभाव ही ऐसा है कि वे अफसरों पर ज्यादा भरोसा करते हैं। अगर इतना विश्वास वे कार्यकर्ताओं पर भी करते तो यह स्थिति नहीं बनती और निश्चित तौर पर हम देखेंगे कि इसमें चूक कहां हुई है? इसमें चुनाव आयोग व अधिकारी जिम्मेदार हैं। यह मामला जितना सीधा दिख रहा है, उतना है नहीं। यह मामला गंभीर है। सीएम को जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई करना चाहिए।'

विज्ञापन
 

 

विजयवर्गीय के पहले सतना जिले के मैहर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी भाजपा संगठन और सरकार पर निशाना साध चुके हैं। उन्होंने नगरीय निकाय चुनावों की प्रक्रिया पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग जैसी कोई व्यवस्था नजर ही नहीं आ रही है। अब चुनाव प्रक्रिया ही बंद करवा देना चाहिए और सदन की तरह हां और ना करवाकर प्रमाणपत्र एक दल विशेष के लोगों को दे देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

चुनावों में हार के बाद केंद्र सरकार में खाद्य संस्करण उद्योग मंत्रालय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल भी आत्ममंथन की सीख दे चुके हैं। प्रहलाद पटेल ने 17 जुलाई के ट्वीट कर कहा कि दमोह जिले के नगर निकाय चुनावों में किसी भी पार्टी को बहुमत न देने वाला खंडित जनादेश आत्ममंथन की सीख दे रहा है। जिसे मैं शिरोधार्य करता हूं। यह चुनाव परिणाम कम खर्चे वाली चुनावी राजनीति को मजबूती देने वाला है।'

 

 

अमर उजाला से चर्चा में मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार आनंद पांडेय कहते है कि कैलाशजी का बयान बहुत हद तक सही है। यह बात बिलकुल सही है कि शिवराज अफसरों पर ज्यादा भरोसा करते हैं। भाजपा भले ही यह कहती हो कि वह कार्यकर्ताओं की पार्टी है। लेकिन इस चुनाव में पार्टी ने अपने पुराने और मेहनती कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर नए चेहरों को अवसर दिया। इससे पार्टी के एक बहुत बड़े वर्ग में नाराजगी दिखाई दे रही हैं। इसी का परिणाम है कि इन चुनावों में भाजपा के पास से सात निगम हाथ से निकल गए। इनमें कई बड़े और अहम निगम शामिल हैं। इसके अलावा आम आदमी पार्टी की एंट्री प्रदेश में हो गई। कहीं न कहीं इन मुद्दों पर भाजपा को मंथन तो करना होगा। आज कार्यकर्ताओं का एक बहुत बड़ा तबका संगठन के साथ साथ सरकार के काम करने के रवैए से भी नाराज नजर आ रहा है।

 

कुछ इस तरह रहा है निकाय चुनाव का परिणाम

भाजपा ने 347 निकायों में से 256 में बढ़त दर्ज की है। लेकिन सात बड़े शहरों में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। इन चुनावों में कांग्रेस ने 58 निकाय में बढ़त ली है। भाजपा ने 16 नगर निगमों में से नौ जीत लिए हैं। कांग्रेस के खाते में पांच गए हैं। आम आदमी पार्टी से एक और एक निर्दलीय महापौर बने हैं। पिछली बार शहरों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ किया था, एक भी सीट नहीं जीतने दी थी। विधानसभा चुनाव से पहले बड़े शहरों में जीत कांग्रेस का कम बैक कहा जा रहा है।

 

वहीं, नगर पालिका की बात करें तो उसमें 76 में से 57 पर भाजपा का कब्जा है। कांग्रेस पहले भी 18 नगर पालिकाएं जीती थी, इस बार भी यही आंकड़ा रहा। निर्दलीयों और तीसरे मोर्चे को इस बार सिर्फ एक नगर पालिका में बहुमत मिला है। इनमें कई सीटें अभी भी फंसी हुई हैं क्योंकि अधिकतर जगह निर्दलीय ही निर्णायक हैं। वे जिसके साथ जाएंगे, अध्यक्ष उसका होगा।

 

जबकि नगर परिषदों में 255 में से 190 पर भाजपा का कब्जा है, जो पिछली बार से 43 ज्यादा है। यह आंकड़ा इतना बड़ा होने की एक वजह 29 नई नगर परिषदें जुड़ना भी है। इनमें भी अधिकतर पर भाजपा की जीत हुई है। कांग्रेस नगर परिषदों में 60 से घटकर 35 पर आ गई है। निर्दलीय और तीसरे मोर्चे का बहुमत 30 सीटों पर दिखा है, यह पहले 45 हुआ करता था। यहां भी कई सीटें अभी भी फंसी हुई हैं क्योंकि अधिकतर जगह निर्दलीय ही निर्णायक हैं। वे जिसके साथ जाएंगे, अध्यक्ष उसका ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed