फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Jyotiraditya Scindia's entry in Diggi's viral photo controversy, Maharaj gave this advice to the king

MP News: दिग्गी की वायरल फोटो विवाद में ज्योतिरादित्य सिंधिया की एंट्री, महाराज ने राजा को दी यह सलाह

Sun, 31 Jul 2022 12:11 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 31 Jul 2022 12:11 AM IST
सार

राजधानी भोपाल में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में शुक्रवार को हुए हंगामे का दिग्विजय सिंह के एक पुलिस कर्मी का कॉलर पकड़ने के फोटो को लेकर बीजेपी हमलावार है। अब इस मामले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की एंट्री हो गई है। महाराज ने दिग्गी की पुलिस कर्मी के साथ वाली फोटो शेयर कर सलाह दी है।

विज्ञापन
MP News: Jyotiraditya Scindia's entry in Diggi's viral photo controversy, Maharaj gave this advice to the king
ज्योतिरादित्य सिंधिया-दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

राजधानी भोपाल में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में शुक्रवार को हुए हंगामे का दिग्विजय सिंह के एक पुलिस कर्मी का कॉलर पकड़ने के फोटो को लेकर बीजेपी हमलावार है। अब इस मामले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की एंट्री हो गई है। महाराज ने दिग्गी की पुलिस कर्मी के साथ वाली फोटो शेयर कर सलाह दी है।
विज्ञापन

 
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर लिखा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की हार का रोष एक बेकसूर पुलिसकर्मी पर क्यों उतार रहे हैं, राजा साहिब दिग्विजय सिंह जी। इतना गुस्सा आपको शोभा नहीं देता। इस पर लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। कुछ लोगों ने दिग्विजय सिंह पर कार्रवाई की मांग की है। तो कुछ ने महाराज पर सवाल उठाते हुए घटना का पूरा वीडियों शेयर करने की मांग कर डाली। देवाशीष नाम के व्यक्ति ने घटना का वीडियों शेयर कर लिखा कि प्रोपगंडा इसे ही कहते है एक पूर्व मुख्यमंत्री, एक 75 वर्षीय बुजुर्ग को आपकी पुलिस धक्के मार रही है और दर्शाया उलटा जा रहा है। आपका ट्वीट आपकी बौखलाहट है जनता ने आपको ग्वालियर से धक्का जो मार दिया है।
विज्ञापन

एक अन्य योगेंद्र सिंह ने सिंधिया का एक पुराना वीडियों शेयर किया। जिसमें सिंधिया पुलिस कर्मियों को धक्का मारते दिख रहे है। साथ में लिखा कि दिग्विजय सिंह ने किसी भी पुलिस अधिकिारी का कॉलर नहीं पकड़ा, आपने झूठी बनाई हुई फोटो पोस्ट की है, लेकिन आप यह बताइए कि यह पुलिस पर हाथ उठाकर झड़प किस खुशी में कर रहे है। और किस बात का रोष इन बेकसूर पुलिसकर्मियों पर निकाल रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दिग्विजय सिंह के फोटो को लेकर कांग्रेसियों का कहना है कि घटना के वक्त दिग्विजय सिंह और कांग्रेस नेता मंत्री भूपेंद्र सिंह की कार को मतदान केंद्र में अंदर जाने से रोक रहे थे। गाड़ी रोक दी गई, लेकिन उसमें बैठे विधायक रामेश्वर शर्मा एक सदस्य के साथ मतदान केंद्र में घुस गए। इस पर दिग्विजय सिंह और कांग्रेसी नेताओं ने विरोध जताया। इसको लेकर पुलिस और कांग्रेसी नेताओं के बीच धक्का मुक्की हुई। इस घटना का कांग्रेस ने बीजेपी को झूठा बताकर वीडियों भी शेयर किया है।   
 
कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि बीजेपी ने सबसे पहले कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों का अपहरण किया। फिर उनको खरीद लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री निवास पर उनको रखा गया। इससे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का राजनीति चरित्र भी सवालों के घेरे में है। जब ऐसा कही करना है तो चुनाव को करना चाहिए। सीधे कलेक्टर को निर्देश देकर प्रमाण पत्र बीजेपी के लोगों को बांट देना चाहिए। इससे सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग और पैसा भी बचेगा। गुंडागर्दी कौन कर रहा था यह तो सभी वीडियों में दिख रहा है।


भाजपा प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने गुड़ागर्दी की है वह वीडियों और फोटो उपलब्ध है। कल तक दिग्विजय सिंह कह रहे थे कि हमने बचाव में किया। इसलिए कांग्रेस के लोग गुमराह करने का प्रयास कर रहे है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed