फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Jitu Patwari said Congress is preparing a list of corrupt officials, will release soon

MP News: जीतू पटवारी बोले कांग्रेस कर रही भ्रष्ट अधिकारियों की सूची तैयार, जल्द जारी करेंगे

Fri, 05 Aug 2022 05:45 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 05 Aug 2022 05:45 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में कांग्रेस भ्रष्ट अधिकारियों की सूची तैयार कर रही है। जिसे समय आने पर सार्वजनिक भी करेगी। यह बात प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कही।

विज्ञापन
MP News: Jitu Patwari said Congress is preparing a list of corrupt officials, will release soon
कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में कांग्रेस भ्रष्ट अधिकारियों की सूची तैयार कर रही है। जिसे समय आने पर सार्वजनिक भी करेगी। यह बात प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कही।
विज्ञापन

 
भोपाल में शुक्रवार को जीतू पटवारी ने शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला। पटवारी ने प्रदेश में शासकीय उच्च अधिकारियों पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब एक सरकारी क्लर्क के पास से 85 लाख रुपये नकद मिल सकते हैं तो बड़े अधिकारियों के पास कितनी बेनामी संपत्ति होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


पटवारी ने कहा कि प्रदेश के हाल-बेहाल है और सरकार कर्ज ले-लेकर प्रदेश चला रही है। एक ओर जनता का पैसा बर्बाद किया जा रहा है, वही आम जनता को मिलने वाली सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार आने पर इन भ्रष्टों से हिसाब पूछा जाएगा। साथ ही प्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्री और प्रमुख सचिवों की संपत्ति की भी जांच की जाएगी। भोपाल के बैरागढ़ में जब छापे में क्लर्क के पास 85 लाख रुपये मिले हैं तो विभागीय मंत्री के यहां कितने मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में प्रदेश में सम्पन्न नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर पटवारी ने कहा कि प्रदेश में कलेक्टर गुलाम की भाषा बोल रहे हैं। भाजपा लोकतंत्र का लगातार गला घोंट रही है। देश-प्रदेश में महंगाई सबको दिखाई दे रही है, लेकिन तानाशाहों को नहीं दिख रही है। देश का लोकतंत्र खतरे में है, कांग्रेस पार्टी इसका देशभर मे विरोध करेगी। भोपाल सहित पूरे प्रदेश में सत्ता के दम पर वोटिंग कराई गई है, देश की जांच एजेंसियों को गुलाम बनाया जा रहा है। विपक्ष को कमजोर किया जा रहा है, यह बीजेपी का मोदी मॉडल है। इन सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस सड़क पर उतरकर विरोध करेगी। 


पटवारी ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में शिवराज सरकार लोकतंत्र को जिंदा नहीं रहने देना चाहते हैं। भाजपा पैसे के दम पर सत्ता पर काबिज हुई है। पूरे प्रदेश में प्रशासनिक अव्यवस्था के साथ विपक्ष को कुचला जा रहा है। जनता का मत कांग्रेस के साथ है, भाजपा के खिलाफ है। भाजपा पूरे देश में नया मोदी मॉडल लाए हैं, जिसमे देश की स्वतंत्र संस्था को गुलाम बनाया जा रहा है। वर्तमान सरकार देश के लोकतंत्र को तानाशाही की ओर ले जाना चाहती है, प्रदेश सरकार को 20 साल से नेशनल हेराल्ड का मुद्दा याद नहीं आया ईडी विपक्ष पर हमेशा कार्यवाही करती है, सत्ता और सत्ता में बैठे चापलूस अधिकारियों पर कार्यवाही क्यों नही होती?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed