{"_id":"65ad31c545e295e5a5032673","slug":"mp-news-je-posted-in-ratlam-railway-shot-dead-love-affair-could-be-the-reason-four-bullets-fired-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: रतलाम रेलवे में पदस्थ JE की गोली मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग हो सकता है वजह, चार गोलियां दागीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: रतलाम रेलवे में पदस्थ JE की गोली मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग हो सकता है वजह, चार गोलियां दागीं
Sun, 21 Jan 2024 08:31 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 21 Jan 2024 08:31 PM IST
सार
राजस्थान के डूंगरपुर निवासी दीक्षांत पंड्या का शव मंदसौर जिले के ग्राम खोड़ाना में कार में औंधे मुंह पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर चार गोलियों के निशान थे। एक गोली शरीर को पार कर निकल गई। बताया जा रहा है कि एक युवती का दो लोगों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, उसी को लेकर इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
जिस कार में शव मिला, उसकी पड़ताल करती पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंदसौर के भावगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खोड़ाना में तालाब के निकट कार में रतलाम रेलवे डिवीजन हेडक्वार्टर में तैनात जूनियर इंजीनियर (JE) का शव मिला। भावगढ़ थाना पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को पीएम के लिए मंदसौर भिजवाया। बताया जा रहा है कि एक युवती का दो लोगों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, उसी को लेकर इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है।
बता दें कि राजस्थान के डूंगरपुर निवासी दीक्षांत पंड्या का शव आज दोपहर मंदसौर जिले के भावगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खोड़ाना स्थित तालाब किनारे एक लाल रंग की कार (MP 43 CB 0143) में औंधे मुंह पड़ा मिला। चौकीदार की सूचना पर भावगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। जांच में प्रथमदृष्टया दीक्षांत पंड्या की गोली मारकर हत्या करना सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मृतक दीक्षांत के शरीर पर चार गोलियों के निशान थे। एक गोली शरीर को पार कर निकल गई। पुलिस को गाड़ी में कारतूस के खोल भी मिले हैं, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएम रूम पहुंचाया।
अनुकंपा पर मिली थी रेलवे में नौकरी
बताया जा रहा है कि मृतक दीक्षांत पंड्या के पिता नवीन पंड्या की सड़क हादसे में मौत हो गई थी, जिसके बाद दीक्षांत को अनुकंपा नियुक्ति पर जूनियर इंजीनियर की नौकरी मिली थी। यहां वे रतलाम रेल मंडल मुख्यालय पर (कारगो एंड वैगन) डिपार्टमेंट में कार्यरत थे। तथा वेस्टर्न रेलवे इंप्लॉइज यूनियन की युवा समिति के उपाध्यक्ष भी थे।
विज्ञापन
पत्नी को फोन लगाकर बोला था कि में नीमच हूं
दीक्षांत पंड्या रतलाम से शनिवार को ही निकल गए थे और उन्होंने रात को पत्नी मध्यमा पंड्या को फोन लगा कर बोला था कि मैं शादी अटेंड करने नीमच जा रहा हूं, तुम दरवाजा बंद कर लेना इस पर परिजन भी निश्चिंत हो गए थे। जैसे ही आज परिजनों को दीक्षांत पंड्या की मौत की खबर मिली सब सकते के आ गए।
प्रेम प्रसंग माना जा रहा हत्या का कारण
पुलिस सूत्रों की मानें तो मृतक दीक्षांत पंड्या और मोहसिन लाला नामक व्यक्ति के पिंकी नामक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसको लेकर दोनों के बीच पूर्व में भी विवाद हुआ था और दीक्षांत ने ढोढर थाने पर मोहसिन के खिलाफ एक आवेदन भी दिया था। बताया जा रहा है कि उक्त प्रेम प्रसंग के चलते ही दीक्षांत की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है।
हत्या कहीं और, कार को जिले की सीमा में छोड़ा
पुलिस जांच में प्रथमदृष्टया सामने आया है कि दीक्षांत की हत्या कहीं और की गई है और बाद में दीक्षांत के शव को उसी की कार में डालकर मंदसौर जिले के भावगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खोड़ाना में तालाब किनारे सुनसान जगह पर छोड़ दिया गया। घटना रतलाम और मंदसौर बॉर्डर पर होने के कारण रतलाम के ढोढर थाने से भी पुलिस मौके पर पहुंची थी। भावगढ़ थाने के सब इंस्पेक्टर जोरसिंह डामोर ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। शरीर पर चार गोलियों के निशान मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।