फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News ITI student neck cut by kite string in Rewa 90 stitches taken condition critical

MP News: रीवा में पतंग के मांझे से कटी ITI छात्र की गर्दन, 90 टांके लगे, हालत गंभीर

Mon, 16 Jan 2023 10:03 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 16 Jan 2023 10:03 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के रीवा जिले में एक आईटीआई छात्र की गर्दन पतंग के मांझे से कट गई। छात्र के गर्दन में 90 टांके लगे हैं। छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
MP News ITI student neck cut by kite string in Rewa 90 stitches taken condition critical
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रीवा शहर में पतंग के चाइनीज मांझे से ITI छात्र की गर्दन कट गई। बाइक चलाते समय अचानक हुए हादसे के बाद युवक मोटर साइकिल सहित सड़क पर गिर गया। जबकि पीछे बैठे दो साथी बाल-बाल बच गए हैं। खून से लथपथ ओवर ब्रिज में पड़े युवक को देख पीछे से आ रहा बाइक सवार रूक गया, जिसने साथियों से पूरी घटना जानी।

विज्ञापन


इसके बाद गंभीर हालत में युवक को लेकर संजय गांधी अस्पताल पहुंचा। एसजीएमएच के डॉक्टरों ने जख्मी युवक के गले में 90 टांके लगाए हैं। चिकित्सकों ने युवक की हालत को गंभीर बताया है। घायल का फिलहाल नाक-कान-गला विभाग में इलाज चल रहा है। ये हादसा शनिवार की शाम समान तिराहा फ्लाईओवर के ऊपर हुआ है।
विज्ञापन


घर जाते समय हादसा...
पुलिस के मुताबिक, घायल छात्र मोहित सोंधिया (20) मनगवां का रहने वाला है। वह शनिवार की शाम आईटीआई कॉलेज से पढ़ाई कर दो दोस्तों को बाइक में बैठाकर घर जा रहा था। पुराने बस स्टैंड के रास्ते सिरमौर चौराहा फ्लाईओवर से समान की तरफ जाना था। दो KM आगे समान तिराहा फ्लाई ओवर से गुजर रहा था। तभी बीच ब्रिज के ऊपर हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहनें लगी खून की धार, साथी घबराए...
साथियों ने बताया कि समान ब्रिज के ऊपर अचानक पतंग का चाइनीज मांझा आया, जिससे बाइक चला रहे मोहित सोंधिया की गर्दन फंस गई। ऐसे में गर्दन का काफी हिस्सा पतंग के मांझे से कट गया। दुर्घटना के बाद मोहित बाइक सहित हम दोनों को लेकर गिए गया। सड़क में गिरते ही गले से खून की धार बहने लग गई। कई राहगीर रूके और कई लोग आगे बढ़ गए।


मोहित ने की मदद...
घटना के बाद दोस्त रोते बिलखते हुए मदद की गुहार लगाने लगे। इसी बीच सिरमौर चौराहे की तरफ से आए आशू सोंधिया निवासी पद्मधर कॉलोनी ने अपनी बाइक रोक दी। उन्होंने तुरंत हम लोगों को ढांढस बंधाया। इसके बाद मोहित को लेकर अस्पताल आएं हैं, चिकित्सकों ने टांका लगा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed