Betul Borewell Rescue: तन्मय का रेस्क्यू जारी, तीन साल से खुला पड़ा था यूजलेस बोरवेल, कौन है जिम्मेदार?
मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के मांडवी में आठ साल के मासूम के बोरवेल में गिरने के बाद से रेस्क्यू जारी है। तीन जेसीबी मशीन की मदद से बोरवेल से 30 फीट दूर समानांतर गड्ढा खोदा जा रहा है। बताया जा रहा है बोरबेल तीन साल से खुला पड़ा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में एक बार फिर एक बच्चा लापरवाही के कारण खुले पड़े बोरबेल में गिर गया है। इस बार घटना बैतूल जिले के मांडवी में हुई है। मंगलवार शाम को बच्चे के बोरवेल में गिरने के बाद से रेस्क्यू जारी है। बताया जा रहा है कि तीन साल से बोरवेल खुला पड़ा था। मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्थानीय प्रशासन को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
परिवार में इकलौता बेटा तन्मय तीसरी क्लास में पढ़ता है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चे के पिता बोले बोरवेल न खुला होता तो बेटा न गिरता। उन्होंने मार्मिक अपील की है कि कोई बोरवेल अपना खुला न छोड़े। तन्मय के पिता सुनील साहू बोले, गांव नानक चौहान के खेत का बोरवेल खुला हुआ पड़ा था, इस कारण ये हादसा हुआ है।
बैतूल के आठनेर ब्लॉक के मांडवी गांव में 8 साल के मासूम के बोरवेल में गिरने की घटना दुखद है।मैंने स्थानीय प्रशासन को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। मैं प्रशासन के सतत संपर्क में हूं। रेस्क्यू टीम बच्चे को सुरक्षित बचाने हेतु प्रयासरत है। मासूम की कुशलता की प्रार्थना करता हूं।
विज्ञापन विज्ञापन— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 6, 2022
बच्चे के चाचा ने कहा- खुला पड़ा था बोरबेल...
तन्मय के चचा राजेश साहू कहना है कि गांव के नानक चौहान के खेत मे सूखा बोरबेल तीन साल से पड़ा हुआ है। शाम पांच बजे बच्चे छुपा-छुपाई खेल रहे थे। इसी दौरान तन्मय उस में गिर गया। खुला पड़ा बोरबेल नियमों को अनदेखा कर तीन साल से ऐसी घटना को आमंत्रण दे रहा था।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी...
मंगलवार शाम 5 बजे बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है। चार पोकलेन मशीन से बोरवेल के पैरलर गड्ढा खोदने की कोशिश की जा रही है। बीच में पत्थर आने के कारण रेस्क्यू में देरी हो रही है।
मासूम तन्मय का नहीं है कोई मूवमेंट...
बोरवेल में गिरे बच्चे का कोई मूवमेंट नजर नहीं आ रहा है, जिला पंचायत सीईओ अभिलाष मिश्रा कहना है कि तन्मय का कोई मूवमेंट नहीं है। रेस्क्यू में बाधक पत्थर की चट्टाने बन रही हैं। कैमरे से बच्चे को ट्रैक किया गया, लगभग 55 फिट नीचे बच्चा फंसा हुआ हैं, तीन जिलों की टीम रेस्क्यू में जुटी हुई है।
